राजभाषा प्रश्नोत्तरी में कर्मियों ने दिखाया जलवा
संवाद सूत्र मधुपुर मंडल रेल प्रबंधक आसनसोल सुमित सरकार और अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी
संवाद सूत्र, मधुपुर : मंडल रेल प्रबंधक आसनसोल सुमित सरकार और अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी सह वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त चंद्र मोहन मिश्र के मार्गदर्शन एवं राजभाषा अधिकारी डॉ. मधुसूदन दत्त के नेतृत्व में विद्युत लोको प्रशिक्षण केंद्र आसनसोल में मंडल के कर्मचारियों के लिए राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का मधुपुर में आयोजन किया।
इसमें जसीडीह, मधुपुर, जोड़ामो, विद्यासागर, अंडाल आदि छोटे-बड़े स्टेशनों में कार्यरत कर्मचारियों के साथ मंडल कार्यालय के भी कर्मचारियों ने भाग लिया। क्विज मास्टर की भूमिका में राजभाषा अधिकारी डॉ. मधुसूदन दत्त ने सर्वप्रथम आगत प्रतिभागियों का स्वागत किया। इसके बाद चार खंडों के वर्गीकृत चालीस प्रश्नों को एक-एक करके प्रस्तुत किया गया। प्रत्येक प्रश्न के लिए टाइमर के साथ सेट किए गये 15 सेकेंड का समय दिया गया था। इस प्रश्नावली के सबसे आकर्षक प्रश्न चौथे खंड में दृश्य-श्रव्य क्लिप के आधार पर प्रस्तुत किए गये। सभी प्रश्न बहुवैकल्पिक थे। अंत में उत्तर-पत्रक वापस ले लेने के बाद, प्रतिभागियों को प्रश्नों के सही उत्तर बता दिए गए, ताकि वह स्वयं भी अपना आकलन कर सकें। शारीरिक दूरी बनाए रखने के नियमों का सावधानीपूर्वक ध्यान रखा गया।