यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
झारखंड के इस जिले के लोगों का सपना होगा पूरा, करोड़ों की लागत से बनेगा पुल; यहां आना-जाना हो जाएगा आसान
झारखंड में पूर्व कृषि मंत्री सह विधायक रणधीर सिंह ने मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत सारठ प्रखंड के सधरिया ...और पढ़ें

HighLights
- उच्चस्तरीय पुल निर्माण पर 11.37 करोड़ खर्च होने का अनुमान
- छह माह के अंदर पुल का निर्माण पूरा होगा- विधायक रणधीर सिंह
संवाद सूत्र,सारठ (देवघर)। झारखंड में पूर्व कृषि मंत्री सह विधायक रणधीर सिंह ने मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत सारठ प्रखंड के सधरिया एवं चुनरडीह के बीच अजय नदी घाट पर 11.37 करोड़ की लागत से बनने वाली उच्चस्तरीय पुल का शिलान्यास किया।
ग्रामीण कार्य विभाग विशेष प्रमंडल देवघर के द्वारा 313 मीटर लंबी पुल का निर्माण यू एंड एम इंटरप्राइजेज के द्वारा किया जाएगा। कहा कि छह माह के अंदर पुल का निर्माण पूरा होगा।
विधानसभा चुनाव से पहले 150 करोड़ से 80 सड़क का निर्माण होगा
विधायक ने कहा कि इस पुल का सपना विधायक होने से पहले देखा था। तब ठाना था विधायक बनेंगे तो पुल निर्माण कराएंगे। आजादी के 70 साल बाद विधानसभा में जितना विकास नहीं हुआ, उससे कहीं ज्यादा विकास अपने नौ साल के कार्यकाल में किया।
अजय, पतरो, जयंती के अलावा विभिन्न जोरिया में सैकड़ों पुल व पुलिया का निर्माण कराया। विधानसभा चुनाव के पहले 150 करोड़ की लागत से 80 सड़क का निर्माण होगा। इसके पूर्व विधायक ने करमा गांव में बजरंगबली मंदिर के सामने विधायक मद से पांच लाख की लागत से हाई मास्क लाइट निर्माण का शिलान्यास किया।
उसके बाद विधायक करमा से रथ पर चढ़कर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कार्यस्थल पर पहुंचे। मौके पर विभाग के कनीय अभियंता राजकुमार गौरव, श्यामल सिंह, दशरथ मंडल, विमल कुमार, विष्णु राय, मनोरंजन सिंह, टिंकू सिंह समेत अन्य मौजूद थे।
ये भी पढ़ें-
