Move to Jagran APP

यौन शोषण के आरोप में धनबाद का डॉक्टर गिरफ्तार

जसीडीह (देवघर) : जसीडीह थाना क्षेत्र के रंगा गांव से तीन वर्ष पूर्व हुए नाबालिग लड़की के अपह

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 08:06 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 11:16 PM (IST)
यौन शोषण के आरोप में धनबाद का डॉक्टर गिरफ्तार
यौन शोषण के आरोप में धनबाद का डॉक्टर गिरफ्तार

जसीडीह (देवघर) : जसीडीह थाना क्षेत्र के रंगा गांव से तीन वर्ष पूर्व हुए नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में जसीडीह पुलिस ने रविवार को धनबाद के एक रेल डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। डॉक्टर पर नाबालिग लड़की को 13 माह तक एक कमरे में बंद कर उसका यौन शोषण करने का आरोप है। जसीडीह इंस्पेक्टर दयानंद आजाद ने बताया कि नवंबर 2016 में नाबालिक लड़की घर से साइकिल लेकर ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली थी। लेकिन वह लौटकर घर नहीं आई। इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। जब वह नहीं मिली तो उन लोगों ने घटना की जानकारी जसीडीह थाना को दी थी। इस मामले में पुलिस अपहरण पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी थी। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपित ¨सटू यादव और राजकिशोर यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। दोनों न्यायालय से जमानत पर रिहा हो गए। लेकिन उस नाबालिग का पता नहीं चल पाया। इस बीच किसी ने आठ दिन पूर्व लड़की को जसीडीह थाना के पास छोड़ दिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता को न्यायिक न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष न्यायालय में पेश किया। जहां पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि ¨सटू यादव ने शादी करने का प्रलोभन देकर उसे बाहर ले जाने की बात कहकर जसीडीह स्टेशन पर एक ट्रेन में बैठाकर उतर गया। पीड़िता की आंख लग गई थी। धनबाद में नींद खुलने के बाद वह अपने आपको अकेले पाकर रोने लगी। इसी दौरान धनबाद के रेलवे डॉक्टर नरेंद्र यादव उर्फ नरेश कुमार भारती की उसपर नजर पड़ी। सहायता देने की बात कह कर उसे वह अपने साथ ले गया। गांधीनगर शक्ति मंदिर रांगाटांड़ के समीप रेलवे क्वार्टर में रखा। इसके बाद डॉक्टर ने एक किराए के मकान में लगभग 13 महीने तक रखा और इस दौरान उसके साथ लगातार यौन संबंध बनाते रहा। इधर जसीडीह पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को धनबाद से गिरफ्तार कर ले आई। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.