Move to Jagran APP

225 महिलाओं को मिला मास्क, साबुन व सैनिटाइजर

पाथरोल सिमरा पथरा खमरबाद गांव के कुल 225 महिलाओं के बीच शुक्रवार को मास्क साबुन व सैनिटाइजर का वितरण किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 06:26 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 06:18 AM (IST)
225 महिलाओं को मिला मास्क, साबुन व सैनिटाइजर
225 महिलाओं को मिला मास्क, साबुन व सैनिटाइजर

मधुपुर : करौं प्रखंड अंतर्गत पथरोल, बारा व टेकरा पंचायत के राउतडीह, पाथरोल, सिमरा, पथरा, खमरबाद गांव के कुल 225 महिलाओं के बीच शुक्रवार को मास्क, साबुन व सैनिटाइजर का वितरण किया गया। यह कार्य डॉ. भीमराव आंबेडकर झारखंड दलित समाज विकास समिति, संवाद व रोशनी महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति की ओर से किया गया। इस अवसर पर शारीरिक दूरी का ख्याल रखा गया। मौके पर आंबेडकर समिति के रामू आनंद ने कहा कि फिलहाल कोरोना के लिए कोई दवा या टीका अभी तक विकसित नहीं हो सका है। वर्तमान में जागरूकता और सावधानी ही इससे सुरक्षा का प्रमुख उपाय है। बचाव के लिए लॉकडाउन का समुचित पालन करें। मौके पर पूर्व मुखिया बद्रीनारायण साह, पूर्व वार्ड सदस्य आको देवी, सपना साहा, नानो देवी, सावित्री देवी, सुचिन्द्र भगत व उत्तम कुमार आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.