जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित
लॉकडाउन के बीच जरूरतमंदों की सेवा में कई लोग जुटे हुए हैं। विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य मानवता की सेवा में लगे हुए हैं।
करौं : लॉकडाउन के बीच जरूरतमंदों की सेवा में कई लोग जुटे हुए हैं। विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य मानवता की सेवा में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में प्रखंड मुख्यालय के स्वामी विवेकानंद एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के बैनर तले एसआर एकेडमी परिवार के सदस्य लगातार क्षेत्र में जाकर जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध करा रहे हैं। ट्रस्ट के संव्यसेवक गांव में जाकर लोगों के बीच खाद्यान्न सामग्री मुहैया करा रहे हैं। जिसमें चावल, आलू, सोयाबीन, सत्तू, तेल, साबुन, दाल समेत अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव राजकुमार दे ने कहा कि लॉकडाउन के चलते कई लोग अपने घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। कोई भूखा न सोए, इसे लेकर खाद्यान्न वितरण कर रहे हैं। मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष काजल बल, कोषाध्यक्ष तरूण बल, अभिजीत कुमार, विश्वजीत कुमार, शशि शेखर बल, देवाशीष बनर्जी, चंदन कुमार आदि मौजूद थे।