शराब पीने के विवाद में साला को चाकू घोंपा
देवघर : मोहनपुर थाना के हिरणाटांड़ गांव में शुक्रवार को शराब पीने के विवाद में बहनोइ
By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Jan 2019 07:50 AM (IST)Updated: Sat, 26 Jan 2019 07:50 AM (IST)
देवघर : मोहनपुर थाना के हिरणाटांड़ गांव में शुक्रवार को शराब पीने के विवाद में बहनोई ने साला को चाकू घोंप कर जख्मी कर दिया। मोहनपुर थाना के एएसआइ अजय कुमार वर्मा ने घायल मनोज दास को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
बताया गया कि दोनों साला-बहनोई जोगा व मनोज सुबह एक साथ ही घर से निकले। एक स्थान पर जाकर दोनों ने शराब पी। बाद में किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस होने लगा। पहले दोनों के बीच हाथापाई हुई। इसी दौरान आवेश में आकर बहनोई ने चाकू से साला की पेट में चाकू घोंप दिया। जख्म गहरा नहीं होने की वजह से जान को कोई खतरा नहीं पहुंचा। चाकू बाजी की घटना की जानकारी फैलते ही आसपास ग्रामीण जमा हो गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें