Move to Jagran APP

राष्ट्रीय स्तर पर देवघर का लाल करेगा झारखंड का प्रतिनिधित्व

बैद्यनाथ की नगरी देवघर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर यहां के युवाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। एक बार फिर से देवघर के लाल ने बाबानगरी का मान बढ़ा दिया है। सातर रोड स्थित गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र आदित्य शर्मा ने राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का दम दिखाया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 06:21 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 06:16 AM (IST)
राष्ट्रीय स्तर पर देवघर का लाल करेगा झारखंड का प्रतिनिधित्व
राष्ट्रीय स्तर पर देवघर का लाल करेगा झारखंड का प्रतिनिधित्व

देवघर : बैद्यनाथ की नगरी देवघर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर यहां के युवाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। एक बार फिर से देवघर के लाल ने बाबानगरी का मान बढ़ा दिया है। सातर रोड स्थित गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र आदित्य शर्मा ने राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का दम दिखाया है। राज्यस्तरीय कला उत्सव में उन्होंने प्रथम स्थान हासिल कर न केवल अपने विद्यालय व परिवार का बल्कि देवघर का नाम रौशन किया है। रांची के जिला स्कूल में राज्य स्तरीय कला उत्सव का आयोजन 13 व 14 नवंबर को किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विभिन्न जिले के चुने हुए प्रतिभागियों ने भाग लिया। कला उत्सव में वर्ग नवम से 12वीं छात्रों को शामिल होना है। बालक वर्ग के गायन प्रतियोगिता में डीएवी के आदित्य शर्मा को प्रथम स्थान हासिल हुआ। जबकि बालिका वर्ग के नृत्य में संत जेवियर्स, देवघर की शालिनी ने द्वितीय तथा बालिका वर्ग के गायन में संत जेवियर्स, देवघर की अनुष्का नीरज ने तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रथम स्थान हासिल करने वाला आदित्य शर्मा दिसंबर में राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले कला उत्सव के गायन प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 25 हजार, द्वितीय को 20 तथा तृतीय को 15 हजार पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा। नंदन पहाड़ के समीप का रहने वाले आदित्य के पिता रंजीत विश्वकर्मा व्यवसायी तथा मां पल्लवी देवी गृहिणी है। दोनों ने बेटे की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। वहीं, विद्यालय के प्राचार्य आरसी शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जाहिर किया कि राष्ट्रीय स्तर पर भी आदित्य बेहतर करेगा। आदित्य के साथ रांची गए विद्यालय के संगीत शिक्षक अभिषेक सूर्य के अलावा बृज किशोर राणा, केके सिंह व प्रज्ञा कुमारी ने भी सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.