देवघर में अनियंत्रित कार एटीएम में घुसी, बोर्ड और गेट टूटा; पुलिस हिरासत में ड्राइवर
देवघर कॉलेज मोड़ के पास एक अनियंत्रित वाहन ने एटीएम को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एटीएम का बोर्ड और गेट क्षतिग्रस्त हो गया।

देवघर में अनियंत्रित कार एटीएम में घुसी, बोर्ड और गेट टूटा; पुलिस हिरासत में ड्राइवर
HighLights
अनियंत्रित वाहन ने देवघर में एटीएम को टक्कर मारी।
एटीएम का बोर्ड और गेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ।
स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा।
संवाद सूत्र, देवघर। नगर थाना क्षेत्र के देवघर कॉलेज मोड़ के पास सोमवार को एक एटीएम में अनियंत्रित वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि एटीएम के बाहर लगा बोर्ड और गेट क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग आवाज सुनकर अपने घरों से बाहर निकल आए और घटनास्थल पर पहुंच गए।
स्थानीय लोगों ने वाहन चालक को पकड़ लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गश्ती पर निकली पुलिस मौके पर पहुंची और चालक समेत दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने साथ नगर थाना ले गई। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है।
हालांकि, इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। टक्कर के कारण वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
