जन्माष्टमी और भाद्र पूर्णिमा पर रेलवे का तोहफा: देवघर के लिए चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, देखें शेड्यूल
रेलवे ने जन्माष्टमी और भाद्र पूर्णिमा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का ...और पढ़ें

जन्माष्टमी और भाद्र पूर्णिमा के लिए रेलवे की तीन विशेष ट्रेनें
HighLights
जन्माष्टमी-भाद्र पूर्णिमा हेतु तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें।
जमालपुर, गोड्डा, सुल्तानगंज से देवघर के लिए।
सितंबर में विभिन्न तिथियों पर होगा परिचालन।
जागरण संवाददाता, देवघर। जन्माष्टमी एवं भाद्र पूर्णिमा के दौरान यात्रियों की अपेक्षित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने महत्वपूर्ण मार्गों पर तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है।
रेलवे द्वारा जारी सूचना के तहत 03442/03441 जमालपुर–देवघर–जमालपुर पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा।
03442 जमालपुर–देवघर स्पेशल
ट्रेन संख्या 03442 जमालपुर–देवघर स्पेशल जमालपुर से 05:10 बजे प्रस्थान कर देवघर 10:10 बजे पहुंचेगी।
03441 देवघर–जमालपुर स्पेशल
03441 देवघर–जमालपुर स्पेशल देवघर से 15:45 बजे प्रस्थान कर जमालपुर 22:25 बजे पहुंचेगी। दोनों ट्रेन छह, 13, 20 और 27 सितंबर को चलेगी।
03444 देवघर–गोड्डा स्पेशल
वहीं, 03444/03443 देवघर–गोड्डा–देवघर पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का भी परिचालन होगा। ट्रेन संख्या 03444 देवघर–गोड्डा स्पेशल देवघर से 10:45 बजे प्रस्थान कर गोड्डा 12:40 बजे पहुंचेगी।
03443 गोड्डा–देवघर स्पेशल
03443 गोड्डा–देवघर स्पेशल गोड्डा से 13:15 बजे प्रस्थान कर देवघर 15:20 बजे पहुंचेगी। दोनों ट्रेन छह, 13, 20 और 27 सितंबर को चलेगी।
03575 देवघर–सुल्तानगंज मेमू स्पेशल
इसके अलावा 03575/03576 देवघर–सुल्तानगंज–देवघर मेमू स्पेशल ट्रेन का भी परिचालन किया जाएगा। 03575 देवघर–सुल्तानगंज मेमू स्पेशल देवघर से 17:30 बजे प्रस्थान कर सुल्तानगंज 21:25 बजे पहुंचेगी। ये ट्रेन तीन और 25 सितंबर को चलाया जाएगा।
03576 सुल्तानगंज–देवघर मेमू स्पेशल
वहीं, 03576 सुल्तानगंज–देवघर मेमू स्पेशल सुल्तानगंज से 05:45 बजे प्रस्थान कर देवघर 09:35 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन चार और 26 सितंबर तक चलेगी। उपरोक्त सभी विशेष ट्रेनें मार्ग के सभी मध्यवर्ती स्टेशनों पर ठहरेंगी।
