देवघर श्रावणी मेला: CM हेमंत की अध्यक्षता में आज श्राइन बोर्ड के साथ होगी बैठक, तैयारियों की करेंगे समीक्षा
श्रावणी मेला 30 जुलाई से शुरू हो रहा है, जिसके लिए देवघर में तैयारियां जोरों पर हैं और 50 लाख भक्तों के आने की उम्मीद है।
-1784884051241_m.webp)
कांवरिया पथ खिजुरिया द्वार से मंदिर की ओर आते शिवभक्त। जागरण
HighLights
श्रावणी मेला 30 जुलाई से शुरू, 50 लाख भक्त संभावित।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 25 जुलाई को करेंगे समीक्षा बैठक।
कान्वड़िया पथ और मंदिर में तैयारियां अंतिम चरण में।
जागरण संवाददाता, देवघर। श्रावणी मेला 30 जुलाई से शुरू हो रहा है। एक महीना में तकरीबन 50 लाख भक्तों के आने की पूरी संभावना है। जिला प्रशासन की तैयारी युद्ध् गति से चल रही है। बांग्ला सावन 17 जुलाई से शुरू हो चुका है।
कांवड़िया पथ पर खिजुरिया के निकट कांवड़ियों का अलग-अलग झुंड दिखा। जो बाबा मंदिर की ओर आ रहे थे। मंदिर में दो दिन की अपेक्षा कम भीड़ दिखी। लेकिन सुबह दबाव अधिक देखा गया।
-1784884123648.jpg)
(बीएड कालेज ग्राउंड स्थित होल्डिंग प्वाइंट बनकर तैयार)
अंतिम चरण में तैयारी
कांवड़िया पथ, बाबा मंदिर, क्यू कॉम्प्लेक्स व अन्य होल्डिंग प्वाइंट, क्यू के लिए कॉरिडोर का काम अंतिम चरण में है। विद्युत साज-सज्जा तेजी से हो रहा है। शहर के हर प्रमुख रास्ते और चौक-चौराहे रंगीन रौशनी से नहा उठा है। बाबाधाम आने के सभी रास्ते भक्तों के स्वागत को तैयार हो गए हैं।

(विधुभूषण सरकार रोड में क्यू के लिए बना कॉरिडोर)
श्रावणी मेला में भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए पर्यटन मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री के अलावा अंतरराज्यीय बैठक में लिए गए कई निर्णय को अमली जामा पहनाया जा रहा है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस महकमा अपने स्तर से पूरी तैयारी कर रहा है।

(श्रावणी मेला: जिस ओर से आएंगे रंग बिरंगी रौशनी में होगा स्वागत)
इस बीच 25 जुलाई यानी शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देवघर में श्राइन बोर्ड की बैठक करेंगे। इस बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी, गृह सचिव, सभी विभाग के प्रमुख रहेंगे। मेला से पहले श्राइन बोर्ड की बैठक अहम माना जा रहा है।
सूचना यह भी है कि बाबा मंदिर में डेडिकेटेड शीघ्रदर्शनम व्यवस्था को लेकर बना नया फुटओवर ब्रिज भी शनिवार को चालू कर दिया जाए।
बाबा मंदिर के कामकाज को देखने के लिए बुधवार की रात डीडीसी पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीणा और एसडीएम रवि कुमार पहुंचे। डीडीसी ने कार्यपालक अभियंता और उनकी टीम के कार्याें की सुस्ती पर नाराजगी जताया।
यह भी पढ़ें- देवघर श्रावणी मेला: श्रद्धालुओं को शुद्ध भोजन, होटल-ढाबा संचालकों के लिए कड़े नियम लागू; FSSAI लाइसेंस अनिवार्य
