विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवघर में लूटी गईं ओडिशा की महिला, सोने की चेन और पर्स लेकर अपराधी फरार

Published: Sat, 05 Sep 2026 09:53 PM (GMT+05:30)

Deoghar News: झारखंड के देवघर में ओडिशा से आई एक महिला तीर्थयात्री को स्कूटी सवार बदमाश ने निशाना बनाया।

ओडिशा की महिला को लूटता अपराधी। (एआइ फोटो)

ओडिशा की महिला को लूटता अपराधी। (एआइ फोटो)

HighLights

  1. ओडिशा की महिला तीर्थयात्री देवघर में लूटी गई।

  2. स्कूटी सवार बदमाश ने सोने की चेन और पर्स छीना।

  3. पर्स में 15 हजार नकद, मोबाइल और आधार कार्ड था।

संवाद सहयोगी, जसीडीह (देवघर)। झारखंड के देवघर में अपराधियों के हाैसले बुलंद हैं। बाहर से आने वाले तीर्थ यात्रियों को अपराधी आसान शिकार बनाते हैं।

ताजा घटना में ओडिशा के मलखानगिरी से आने वाली एक महिला को अपराधियों ने निशाना बनाया है। अपराधी हथियार के बल पर महिला के गले से सोने का चेन और उसका पर्स लेकर भाग गया। इस सिलसिले में जसीडीह थाने में मामला दर्ज किया गया है।

मामला ओडिशा राज्य के मलखानगिरी थाना क्षेत्र निवासी अजीतेश हलदार के बयान पर दर्ज किया गया है। दर्ज मामले में उसने कहा है कि वह अपनी मां अजंता सरकार और बहन अदिति हलदार के साथ सत्संग आश्रम घूमने के लिए आया था।

यहां से वे लोग रात को आटो से ट्रेन पकड़ने के लिए जसीडीह जा रहे थे। इस दौरान दुमका रेलवे ओवरब्रिज के पास एक स्कूटी पर सवार बदमाश आया। उसने उसके मां के गले से सोने का चेन और पर्स छीन लिया।

घटना को अंजाम देकर वह तेजी से भाग गया। पर्स में 15 हजार नकद, मोबाइल फोन और आधार कार्ड था। उसके बाद उसने थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। स्कूटी सवार बदमाश की तलाश की जा रही है।