विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवघर में बाइक और दो लाख के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, फंदे से लटका मिला शव

Published: Sat, 07 Mar 2026 01:29 PM (IST)

देवघर के मोहनपुर थाने में 22 वर्षीय सुनीता देवी की दहेज के लिए हत्या का आरोप लगा है। एक बाइक ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. दहेज के लिए 22 वर्षीय विवाहिता की हत्या का आरोप।

  2. ससुराल वालों पर बाइक और दो लाख मांगने का आरोप।

  3. पुलिस कर रही मामले की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

जागरण संवाददाता, देवघर। दहेज के लिए महिला की हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाते हुए जिले के मोहनपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। मामला मृतका 22 वर्षीय सुनीता देवी के पिता नारायण महतो के बयान पर दर्ज किया गया है। 

दर्ज मामले में मृतका के ससुर तुलसी महतो, देवर हरिकिशोर यादव, ननद पूनम देवी और सास पार्वती देवी को आरोपित बनाया गया है। महिला का ससुराल मोहनपुर थाना क्षेत्र के दुम्माबाद गांव में है। वहीं उसका मायके दुमका जिला के तालझारी थाना क्षेत्र के झिलवा मारनी गांव में है। 

पति कमाने के लिए गुजरात गया

पिता ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि उसकी बेटी की शादी नारायण महतो के साथ हुई थी। उसका पति कमाने के लिए गुजरात चला गया। शादी के बाद आठ माह तक सब कुछ ठीक रहा। बाद में उसके ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। वे लोग दहेज में एक बाइक व दो लाख नकद की मांग कर रहे थे। 

मांग पूरा नहीं करने पर उसके शारीरिक व मानसिक तौर प्रताड़ित करने लगे। इसको लेकर गांव में कई बार पंचायती की गयी। लेकिन फिर भी उन लोगों ने बात नहीं मानी। उसकी बेटी को एक छह माह की बेटी सोनाली कुमारी भी है। 

पिता का आरोप है कि ससुराल वालों ने मारपीट व उसकी बेटी को रस्सी से फंदे से लटका दिया। ग्रामीणों से उन्हें इस बारे में जानकारी दी। उनका आरोप है कि उसकी हत्या कर शव को लटका दिया गया था। पुलिस को मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।