Move to Jagran APP

राष्ट्रीय समूह गान हिदी व संस्कृत में देवघर ओवरऑल उपविजेता

प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता हजारीबाग में आयोजित हुआ जिसमें देवघर शाखा से सीनियर वर्ग में डीएवी के छात्र पीयूष कुमार और विश्वजीत कुमार विजेता बनें। जबकि जूनियर ग्रुप से मैत्रेय स्कूल की टीम चौथे स्थान पर रही। यह जानकारी भारत विकास परिषद के उपाध्यक्ष आलोक मल्लिक ने दी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 12:34 AM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 12:34 AM (IST)
राष्ट्रीय समूह गान हिदी व संस्कृत में देवघर ओवरऑल उपविजेता
राष्ट्रीय समूह गान हिदी व संस्कृत में देवघर ओवरऑल उपविजेता

देवघर : भारत विकास परिषद की ओर से कोलकाता में संपन्न पूर्वी क्षेत्रीय राष्ट्रीय समूह गान राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में देवघर डीएवी पब्लिक स्कूल सातर की टीम को हिदी और संस्कृत में आयोजित राष्ट्रीय समूह गान में ओवरऑल उपविजेता चुना गया है। झारखंड, बिहार, ओडिशा, बंगाल सहित सात प्रांतों की टीम इस प्रतियोगिता में शामिल हुई थी। अभिषेक सूर्य के नेतृत्व में डीएवी की टीम ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय समूह गान हिदी और संस्कृत में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। वहीं यहां की टीम को लोक गीत में विजेता घोषित किया गया। बताते चलें कि इस प्रतियोगिता का उद्घाटन पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीश धनकड़ ने किया था। टीम के साथ कोलकाता जाने वालों में देवघर शाखा से संरक्षक सदस्य ई. एसपी सिंह तथा अध्यक्ष ई प्रकाश चंद्र सिंह भी मौजूद थे। इधर भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता हजारीबाग में आयोजित हुआ। इसमें देवघर शाखा से सीनियर वर्ग में डीएवी के छात्र पीयूष कुमार और विश्वजीत कुमार विजेता बने। जबकि जूनियर ग्रुप से मैत्रेय स्कूल की टीम चौथे स्थान पर रही। यह जानकारी भारत विकास परिषद के उपाध्यक्ष आलोक मल्लिक ने दी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.