पहरीडीह में ट्रैक्टर की चपेट में छात्र की मौत
देवघर-रिखिया मुख्य पथ पर पहरीडीह के पास शुक्रवार को एक ट्रैक्टर की चपेट में आकर नौ वर्षीय छात्र आकाश कुमार की मौत गई। वो तीसरी कक्षा में पढ़ता था।
मोहनपुर : देवघर-रिखिया मुख्य पथ पर पहरीडीह के पास शुक्रवार को एक ट्रैक्टर की चपेट में आकर नौ वर्षीय छात्र आकाश कुमार की मौत गई। वो तीसरी कक्षा में पढ़ता था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह पहरीडीह उत्क्रमित प्राथमिक से पढ़कर घर जा रहा था और इसी दौरान तेजी से जा रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दुर्घटना के उपरांत ग्रामीण इलाज के लिए उसे देवघर सदर अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने देवघर-रिखिया मुख्य पथ जाम कर दिया। इसकी वजह से तकरीबन चार घंटा तक आवागमन बाधित रहा मौके पर पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, मुखिया अनिल कुमार साह, इंस्पेक्टर मनोज कुमार, थाना प्रभारी असीम कमल टोपनो, एएसआइ चुन्नू मंडल, रविंद्र पांडे, धनंजय मिश्रा, सीआई रंजीत झा, पप्पू राव, रामरेख यादव, प्रकाश वर्मा, मंगलेश्वर राव, बारा पंचायत के मुखिया विष्णु महतो, अनिल यादव ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर जाम खत्म कराया। वहीं पूर्व मंत्री सुरेश पासवान एवं मुखिया अनिल कुमार ने मृतक के परिजनों को आíथक सहयोग किया। उधर मृतक के पिता सीताराम तांती, माता गुड़यिा देवी, सहित घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक का पिता एक मजदूर है। मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण करते हैं। उनका कहना है कि पेट काट कर बच्चों को पढ़ा रहे थे। सपना था कि वे पढ़-लिख कर बुढ़ापे का सहारा बनेगा लेकिन सपना धरा ही रह गया।