पत्रकार विकास के परिवार को सीएम देंगे पांच लाख
संवाद सूत्र, देवघर : देवघर के पत्रकार 41 वर्षीय विकास कुमार ¨सह का असामयिक निधन इलाज के दौ
संवाद सूत्र, देवघर : देवघर के पत्रकार 41 वर्षीय विकास कुमार ¨सह का असामयिक निधन इलाज के दौरान पटना में हो गया। वह रविवार को अपने घर के बाथरूम में फिसल कर गिर गए थे। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने परिवार के सहायतार्थ पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है। विधायक नारायण दास ने जानकारी दी कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर विकास के बारे में चर्चा की और सहयोग का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने पांच लाख रुपये अपने कोष से देने की घोषणा की। विधायक ने विधानसभा में भी यह मसला उठाया था। जानकारी हो कि विकास ने कई इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में पत्रकारिता की। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने भी विकास के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। कहा कि इस दुख की घड़ी में जिला प्रशासन उनके परिवार के साथ खड़ा है। उनके परिवार को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। पूर्व मंत्री कृष्णानंद झा ने कहा कि वह मृदुभाषी थे। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ हैं। यह उनकी व्यक्तिगत क्षति है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुन्नम संजय ने भी दुख प्रकट किया। सुबह से जिले के पत्रकारों ने विकास के आवास पर पहुंचकर संवेदना प्रकट की।