Move to Jagran APP

झारखंड आंदोलन में सक्रिय रहे बेजल हांसदा का निधन

संवाद सहयोगी, जसीडीह (देवघर) : देवघर प्रखंड के कोड़ाडीह गांव में प्रखर झारखंड आंदोलन

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 08:35 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 08:35 PM (IST)
झारखंड आंदोलन में सक्रिय रहे बेजल हांसदा का निधन
झारखंड आंदोलन में सक्रिय रहे बेजल हांसदा का निधन

संवाद सहयोगी, जसीडीह (देवघर) : देवघर प्रखंड के कोड़ाडीह गांव में प्रखर झारखंड आंदोलनकारी की आकस्मिक मौत को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। झारखंड आंदोलनकारी 62 वर्षीय बेजल हांसदा की मौत को लेकर आदिवासी समाज के बीच मातम पसरा हुआ है। बेजल 1970 के दशक से ही आदिवासियों के दिशोम गुरु पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के साथ ही अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था। झारखंड में महाजनी प्रथा के विरोध से लेकर झारखंड अलग आंदोलन में इनकी काफी महत्वपूर्ण भूमिका रही। झामुमो कार्यकर्ता सरोज ¨सह ने बताया कि यह काफी लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। गरीबी के कारण उन्होंने समुचित इलाज नहीं करा पाने के कारण इनकी मौत हो गई।

loksabha election banner

आंदोलन के दौरान उन्होंने पहली बार गुरुजी को क्षेत्र में लाकर आदिवासियों की स्थिति से अवगत कराया था और झारखंड को अलग राज्य बनाने की नींव डाली थी क्षेत्र के विकास को लेकर वह हमेशा सजग रहते थे। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता उनके घर जाकर श्रद्धासुमन अíपत करते हुए उन्हें नमन किया। दिलावर हुसैन, विपिन यादव, नंदकिशोर दास, सोनू मोदी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.