कला को समर्पित रहा पूरण शंकर का जीवन
संवाद सूत्र, देवघर : जिला कला एवं सांस्कृतिक विकास परिषद के उपाध्यक्ष प्रसिद्ध संगीतकार पूरण श
संवाद सूत्र, देवघर : जिला कला एवं सांस्कृतिक विकास परिषद के उपाध्यक्ष प्रसिद्ध संगीतकार पूरण शंकर फलाहारी का निधन रविवार को हृदयगति रुकने से हो गया। 77 वर्षीय पूरण शंकर के निधन की खबर सुनते ही पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर लोगों का तांता लगा रहा। रविवार देर शाम शिवगंगा तट के श्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र मधुसूदन फलाहारी ने मुखाग्नि दी। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। वहीं उनके निधन पर पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष प्रो. डॉ. सुरेश भारद्वाज, मंत्री अरुणानंद झा, पूर्व मंत्री निताय चांद अड़ेवार, डिप्टी मेयर नीतू देवी, पार्षद शैलजा देवी, भाजपा नेता बाबू सोना श्रृंगारी, जयदेव मिश्र आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया।