पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत
संवाद सहयोगी, करौं (देवघर): करौं-करमाटांड़ मुख्य सड़क मार्ग पर थाना क्षेत्र के आलमपुर ि
संवाद सहयोगी, करौं (देवघर): करौं-करमाटांड़ मुख्य सड़क मार्ग पर थाना क्षेत्र के आलमपुर विद्यालय के समीप असंतुलित होकर उसकी बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे बाइक चालक नारायणपुर थाना क्षेत्र के मंझलाडीह निवासी 40 वर्षीय जयदेव रविदास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जयदेव अपनी भांजी के पारिवारिक विवाद को सुलझाकर चितरा थाना के दुमदुकी से लौट रहा था। घटना में बाइक पर सवार मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के कैराकुंडी निवासी रोहन रविदास घायल हो गया।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दुष्यंत ¨सह, एसआइ रमेश मुंडा व अनुरंजन समद, एएसआइ अब्दुल कलाम अंसारी घटनास्थल पर पहुंचे एवं घायल को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया गया।
-----------
दुमदुमी से पारिवारिक विवाद सुलझाकर लौट रहा था जयदेव
पिता ठाकुर रविदास ने बताया कि जयदेव व रोहन दोनों ओडिशा में साथ-साथ काम करता था। इससे दोनों में दोस्ती हो गई थी। गुरुवार को बेटा अपने दोस्त रोहन के साथ चितरा थाना क्षेत्र के दुमदुमी गांव भांजी के पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए गया हुआ था। लौटने के क्रम में आलमपुर विद्यालय के समीप बाइक महुआ के पेड़ से टकरा गई। घटनास्थल पर ही जयदेव की मौत हो गई। बताया कि सुबह में दुर्घटना की जानकारी मिली। घायल रोहन ने बताया कि मोटरसाइकिल में तीन लोग सवार थे। बाइक पेड़ से कैसे टकराई यह पता नहीं चल पाया। पूरी रात वह घटनास्थल के पास बेहोश पड़ा रहा। जब होश आया तो घटना की जानकारी हुई। बताया कि बाइक पर जयदेव का बहनोई भी था। लेकिन वह हादसे के बाद गायब हो गया।