पेड़ से टकराया कंटेनर, सहचालक की मौत
साजागरण संवाददाता, देवघर : देवघर-सारठ मुख्य पथ पर सारवां थाना क्षेत्र के बंदाजोरी हाईस्कू
साजागरण संवाददाता, देवघर : देवघर-सारठ मुख्य पथ पर सारवां थाना क्षेत्र के बंदाजोरी हाईस्कूल के समीप एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इसमें सहचालक उत्तर प्रदेश के फैजाबाद निवासी 40 वर्षीय पंडित की मौत हो गई, जबकि घटना में चालक फैजाबाद निवासी हबीब खान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल चालक का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार सारवां स्थित पावर प्लांट के लिए विद्युत सामग्री लेकर फैजाबाद से सारवां आया था। सामान खाली करने के बाद गाड़ी लेकर धनबाद की ओर जा रहा था। इसी दौरान बंदाजोरी की समीप चालक का गाड़ी की गति पर नियंत्रण नहीं रहा और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराते ही गाड़ी का अगला भाग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर बैठे सहचालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से गाड़ी के अंदर फंसे चालक व सहचालक को बाहर निकाला। बाद में घायल चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। यहां पहुंचने पर चालक का प्राथमिक उपचार किया गया। बाद में उसे इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया है। सह चालक के परिजन को घटना की जानकारी दे दी गई है।