सड़क हादसे में चार की मौत, 40 घायल
देवघर : देवघर-चकाई मुख्य मार्ग पर चंद्रमंडी थाना क्षेत्र बिसनपुर के पास गुरुवार तड़के हुए स
देवघर : देवघर-चकाई मुख्य मार्ग पर चंद्रमंडी थाना क्षेत्र बिसनपुर के पास गुरुवार तड़के हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और करीब 40 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज देवघर सदर अस्पताल में चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार के शेखपुरा जिला के सुधौली गांव निवासी सभी लोग मुंडन कराने पिकअप वैन से देवघर आ रहे थे। वाहन ग्रामीणों से खचाखच भरा था। बिसनपुर के पास सामने से आ रहे एक ट्रक की वैन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में दस को हल्की चोट आई है। अन्य घायलों का इलाज देवघर सदर अस्पताल में किया गया। हादसे में मरने वालों में 14 वर्षीय पियूष कुमार, 55 वर्षीय राम बालम राम, 60 वर्षीय रामसखी देवी व 49 वर्षीय संगीता देवी शामिल हैं। संगीता को बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर चंद्रमंडी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए देवघर लाया गया।
-----------
हादसे में घायल ग्रामीण
मुन्नी देवी, महुला देवी, खुशी कुमारी, रवि राज कुमार, प्रिया कुमारी, शिव कुमार, श्रीमती देवी, उर्मिला देवी, कुसुम देवी, पुन्नी यादव, संध्या देवी, रंजू देवी, ललिता कुमारी, देवशरण राम, सरोजनी देवी, पूजा कुमारी, ललिता देवी, सुनीता कुमारी, बेबी देवी, लाली राम, नंदनी देवी, कुंती कुमारी, मिर्जा राम, गुलशन राम, संजय राम, शंभू राम, नेहा कुमारी, श्रावणी कुमारी, निशा कुमारी।