अक्षय ऊर्जा के बगैर के आदर्श दुनिया संभव नहीं
देवघर सातर रोड स्थित गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को राष्ट्रीय अक्षय ऊर्जा दिवस
देवघर : सातर रोड स्थित गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को राष्ट्रीय अक्षय ऊर्जा दिवस के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। छात्र-छात्राओं के मध्य वर्तमान परिपेक्ष्य में ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण संतुलन व अक्षय ऊर्जा विषय पर प्रतियोगिताओं का ऑनलाइन आयोजन किया गया।
कक्षा तृतीय से पांचवीं के छात्र-छात्राओं के बीच पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता जीवन में अक्षय ऊर्जा का उपयोग विषय पर आयोजित की गई। प्रतियोगिता में आयन चटर्जी व अनन्या एंजेल संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे। नायशा रावत व आर्या कुमारी को द्वितीय स्थान मिला। श्रेया कुमारी व तृषित आनंद को तृतीय स्थान के लिए चयनित किया गया। कक्षा छठी से आठवीं के छात्र-छात्राओं के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हिदी व अंग्रेजी दो वर्गों में किया गया जिसका विषय वर्तमान समय में अक्षय ऊर्जा का महत्व था। हिदी वर्ग में अंशिका कुमारी प्रथम, निशा मुस्कान द्वितीय व स्वाति प्रिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंग्रेजी वर्ग में शानवी पटनायक प्रथम स्थान, सिद्धि झा ने द्वितीय व अभिलाषा शर्मा व शौर्य ठाकुर ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम की अगली कड़ी के रूप में कक्षा नौवीं एवं दसवीं के छात्र-छात्राओं के मध्य आर्टिकल राइटिग कंपीटीशन का आयोजन किया गया, जिसका विषय अक्षय ऊर्जा : भविष्य की ऊर्जा था। प्रतियोगिता के अंग्रेजी वर्ग में शुभम सौरव ने बाजी मारी। द्वितीय स्थान नवमी के खुशी कुमारी एवं दसवीं की खुशी कुमारी को संयुक्त रूप से मिला। तृतीय स्थान के लिए श्वेता मिश्रा व नेहा कनोडिया का चयन किया गया। हिदी वर्ग में स्नेहा सुमन प्रथम, द्वितीय स्थान कुमार अभिषेक को मिला। ज्ञान रंजन का चयन तृतीय स्थान के लिए किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने सभी विजेताओं को जीत की शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की व कहा कि आज के मुश्किल हालात में हमारे सामने अनेक चुनौतियां हैं, जिनमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सतत पोषणीय विकास महत्वपूर्ण है। इसके लिए हमें अपने जीवन में अक्षय ऊर्जा के विभिन्न स्त्रोतों को उपयोग में लाकर एक आदर्श दुनिया की कल्पना कर सकते हैं।
निर्णायक मंडली में बिनोद कुमार ठाकुर, राजीव कुमार सिंह, मधुमिता बनर्जी के साथ-साथ कार्यक्रम संयोजक पार्था गुहा थे।