दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित कर घर से निकाला
देवघर जसीडीह थाना क्षेत्र के भोक्ताडीह में दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित कर घर से निक
देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के भोक्ताडीह में दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। पीड़ित रेखा देवी ने इसकी लिखित शिकायत महिला थाना में की है। दर्ज मामले में पति शिवशंकर यादव, ससुर बुधन यादव, सास, जेठ हीरालाल यादव व जेठानी कविता देवी को आरोपित बनाया गया है। बताते चले कि रेखा देवी का मायका कुंडा थाना क्षेत्र के गौरीपुर में है। वर्तमान में वह अपने पिता के घर गौरीपुर में ही रह रही हैं। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने कहा है कि वर्ष 2004 में उनकी शादी भोक्ताडीह के शिवशंकर यादव से हुई। क्षमता के अनुरूप उनके पिता ने सामान व नगद उपहार स्वरूप दिए। कुछ दिनों तक तो दांपत्य जीवन ठीकठाक चला। इसके बाद पति सहित ससुरालवाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज में 50 हजार नगद व रंगीन टीवी की मांग की जाने लगी। रेखा ने समझाने का प्रयास कि अभी उसके पिता कर्ज से उबर नहीं पाए हैं और अब यह सब नहीं दे पाएंगे तो उसके साथ मारपीट की जाने लगी तथा खाना व कपड़ा भी देना बंद कर दिया गया। एक दिन मारपीट कर घर से भगा दिया गया और वह अपने पिता के घर चली आई। रेखा ने महिला पुलिस से उचित कार्रवाई कर उनका घर बसाने की मांग की है।