साइबर अपराधियों ने लगाया 70 हजार का चूना
जागरण संवाददाता, देवघर : साइबर अपराधियों ने एक महिला को 70 हजार का चूना लगा दिया। इस सि
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 07:24 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 07:24 PM (IST)
जागरण संवाददाता, देवघर : साइबर अपराधियों ने एक महिला को 70 हजार का चूना लगा दिया। इस सिलसिले में रेखा देवी के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। महिला ने कहा कि उनके पति शंभू रजक सीआरपीएफ में कार्यरत हैं। उनका मोबाइल उनके घर से अचानक गायब हो गया। खोजबीन करने पर उनका मोबाइल घर के बाहर गेट के पास गिरा मिला लेकिन सिम गायब था। सीम खोजबीन करने पर भी नहीं मिला। बाद में मिनी स्टेटमेंट निकालने पर मालूम पड़ा कि उनके खाता से 70 हजार का शॉ¨पग की गई है। उन्होंने एक व्यक्ति का नाम भी दिया था जिसके साथ जाकर एटीएम का पिन बनवाया था। इसकी जानकारी बैंक को भी दे दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें