Move to Jagran APP

साइबर आरोपित को खदेड़ कर पकड़ा, मोबाइल बरामद

देवघर : साइबर डीएसपी नेहा बाला के नेतृत्व में मंगलवार को जिले के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Oct 2018 06:45 PM (IST)Updated: Tue, 30 Oct 2018 06:45 PM (IST)
साइबर आरोपित को खदेड़ कर पकड़ा, मोबाइल बरामद
साइबर आरोपित को खदेड़ कर पकड़ा, मोबाइल बरामद

देवघर : साइबर डीएसपी नेहा बाला के नेतृत्व में मंगलवार को जिले के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के दलीपाथर गांव में छापेमारी कर अशोक कुमार मंडल नामक साइबर आरोपित को पकड़ा गया। उसके पास से पुलिस ने एक स्मार्ट फोन, दो मोबाइल व तीन सिम कार्ड बरामद की है। बताया जाता है कि पुलिस को गांव में साइबर आरोपितों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना पर वहां छापेमारी की गई तो पाया गया कि एक बड़े से मैदान में खुले आसमान के नीचे कई साइबर बदमाश जुटे हैं और अपना ठगी का धंधा चला रहे हैं। पुलिस को देख वहां मौजूद सभी बदमाश भाग खड़े हुए। पुलिस ने पीछा कर अशोक को पकड़ा। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह प्रभुदयाल मंडल, विजय कुमार मंडल, प्रदीप मंडल आदि के इशारे पर काम करता है। वह लोगों के बैंक खाता से पैसा उड़ाता है। उक्त पैसा विजय कुमार मंडल द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खाता में जमा कराया जाता है। अधिकांश बैंक खाते जामताड़ा जिले के हैं। पुलिस को जांच के दौरान अशोक के मोबाइल से कई बैंक खातों की जानकारी मिली है। अब इन खातों की जांच की जाएगी। पुलिस उसके फरार साथियों की भी तलाश कर रही है। अशोक की संपत्ति का भी पता लगाया जा रहा है। बताया गया कि मारगोमुंडा थाना के पास उसका ससुराल है जहां एक भव्य मकान बना हुआ है। साइबर पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान से बदमाशों में हड़कंप मचा हुआ है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.