चार युवकों के साथ बंद कमरे में आसनसोल की युवती पकड़ाई
जागरण संवाददाता देवघर नगर थाना पुलिस ने शनिवार की शाम थाना क्षेत्र के घनघोर गांव से एक
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 06:32 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 06:32 PM (IST)
जागरण संवाददाता, देवघर : नगर थाना पुलिस ने शनिवार की शाम थाना क्षेत्र के घनघोर गांव से एक किशोरी के साथ संदिग्ध हालत में चार युवकों को पकड़ा है। ये सभी एक कमरे में एक साथ मौजूद थे। किसी ने इसकी गुप्त जानकारी पुलिस को दे दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। पकड़े गए सभी आरोपितों से पूछताछ की जा रही है इनमें पप्पू कुमार यादव, सोनू राउत खोरादह, रिकु यादव चांदपुर जसीडीह व रामेश्वरम पं. बंगाल के मुर्शीदाबाद का रहने वाला है। किशोरी भी आसनसोल की रहनेवाली है। वह देवघर में मंदिर मोड़ के समीप अपने नाना के घर में रहती है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें