Move to Jagran APP

कुएं में मिला युवक का शव, पिता ने कहा- विक्षिप्त था बेटा

पालोजोरी (देवघर): थाना क्षेत्र के विराजपुर में बुधवार की सुबह ¨सचाई कूप में शव मिलने से

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Mar 2018 07:59 PM (IST)Updated: Wed, 21 Mar 2018 07:59 PM (IST)
कुएं में मिला युवक का शव, पिता ने कहा- विक्षिप्त था बेटा
कुएं में मिला युवक का शव, पिता ने कहा- विक्षिप्त था बेटा

पालोजोरी (देवघर): थाना क्षेत्र के विराजपुर में बुधवार की सुबह ¨सचाई कूप में शव मिलने से ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पालोजोरी पुलिस को दी। एएसआइ मो चांद, बबलू पाण्डेय, जितेंद्र राम, असरफ व अन्य ग्रामीणों ने मिलकर लाश को ¨सचाई कूप से बाहर निकाला। शव की पहचान विराजपुर निवासी सर्वेश्वर मुर्मू के 22 वर्षीय पुत्र अशोक मुर्मू के रूप में हुई।

loksabha election banner

सर्वेश्वर मुर्मू ने बताया के उसका पुत्र मानसिक रूप से कमजोर था। घर से किसी को बिना कुछ कहे निकल जाता था। बीते शनिवार एक बजे रात बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गया था। हमलोगों ने आसपास, पड़ोसी, रिश्तेदार के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं उसका पता नहीं मिला। बुधवार को विराजपुर के शंकर पंडित के ¨सचाई कूप में उसका शव मिला है। पिता का कहना है कि उसने खुद कुएं में डूबकर जान दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.