देवनगरी में बकरी के बच्चे को दूध पिलाती गाय, ममता का ऐसा नजारा देख लोग हुए खुश Deoghar News
देवघर में एक गाय और बकरी के बच्चे में अनोखा प्रेम देखा गया। यहां एक गाय को बकरी के बच्चों से इतना लगाव हो गया कि गाय बकरी के बच्चे को अपना दूध पिला रही थी।
देवघर, जेएनएन। गाय को गौ माता कहा गया है और गौ माता की ममता की हजारों कहानियां हैं। यह तस्वीर सोमवार को देवघर के साकेत बिहार मुहल्ला में ली गई है, जहां एक गाय और बकरी के बच्चे में अनोखा प्रेम देखा गया। यहां एक गाय को बकरी के बच्चे से इतना लगाव हो गया किए गाय बकरी के बच्चे को अपना दूध पिला रही थी। गाय और बकरी के बच्चे के बीच प्रेम और लगाव दर्शनीय बना हुआ था। लोग इसे देख कर काफी खुश हो रहे थे।
हालांकि, तस्वीर में दिख रही गाय सफेद रंग के बोरे में फेंके गये कचड़े में से कुछ खा रही है। वहीं उसके आसपास बहुत सारे बेकार प्लास्टिक पड़े हुए हैं। जिसे खाकर गाय बीमार पड़ सकती है। ऐसे में दैनिक जागरण लोगों से अपील करता है कि वें जहां-तहां प्लास्टिक न फेंके। ये न सिर्फ हमारे पर्यावरण के लिए खतरनाक हैं, बल्कि ये हमारे जानवरों के लिए भी हानीकारक है।