टीका लेने और देने वाले का गुलाब फूल से किया स्वागत
संवाद सूत्र देवघर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने सोमवार को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकत
संवाद सूत्र, देवघर: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने सोमवार को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रीता चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आह्वान किया है कि 18 प्लस के सभी लोगों को वैक्सीन दिलाएं। इसे लेकर महिला मोर्चा ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। वैक्सीन लेने और देने वाले सभी भाई बहनों को गुलाब फूल और फ्रूटी देकर सम्मानित किया गया है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से अब प्रतिदिन लोगों को जागरूक किया जाएगा। 18 प्लस वाले को टीका लेने के लिए प्रेरित कर टीका केंद्र पर ले जाएंगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विजया सिंह, महामंत्री अलका सोनी, उपाध्यक्ष सुमन देवी, मल्लिका झा, नगर अध्यक्ष माया केसरी, विशेष आमंत्रित सदस्य कुसुम सिंह, मीना झा, लक्ष्मी देवी, सविता मिश्रा, संध्या, रूबी मिश्रा उपस्थित थीं।