Move to Jagran APP

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं के उत्साह ने लगाई छलांग

फोटो041415 निकली तिरंगा यात्रा जागरण टीम देवघर/मधुपुर जिला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं

By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Dec 2020 05:50 PM (IST)Updated: Mon, 28 Dec 2020 05:50 PM (IST)
कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं के उत्साह ने लगाई छलांग
कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं के उत्साह ने लगाई छलांग

फोटो04,14,15

loksabha election banner

निकली तिरंगा यात्रा

जागरण टीम, देवघर/मधुपुर : जिला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 136 वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया। देवघर में सबसे पहले झंडोत्तोलन किया गया। इसके बाद टावर चौक से पार्टी कार्यालय तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। पार्टी निर्देश पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष मुन्नम संजय ने कहा कि कांग्रेस का मूल सिद्धांत धर्मनिरपेक्षता, आर्थिक समाजवाद और गुटनिरपेक्ष विदेश नीति पर आधारित है। कांग्रेस की स्थापना का मूल मकसद देश हित की रक्षा करने वाले भारतीयों के बीच मित्रता और संपर्क बढ़ाना है। जातिगत, धर्मगत तथा प्रांतीय विभेद को मिटाकर राष्ट्रीय एकता की भावना को विकसित करना। राजनीतिक, सामाजिक तथा आर्थिक मुद्दों पर शिक्षित वर्गों को एकजुट करना और भविष्य के राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा सुनिश्चित करना है। परंतु आज देश की वर्तमान केन्द्र सरकार इन्हीं नीतियों के विपरीत चलकर देश में अलोकतांत्रिक व्यवस्था कायम करने पर लगी है। संविधान से छेड़छाड़ कर रही है। जिसका कांग्रेस पार्टी घोर विरोध करती है।

कार्यक्रम में जिया उल हसन, राजेंद्र दास एवं सेवा दल के शैलेश मालवीय को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं सेल्फी विथ तिरंगा कैंपेन सोशल मीडिया के माध्यम से चलाया गया। देश के युवा नौजवानों को देश के विभाजन की शक्तियों के विरुद्ध संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया गया। चूंकि कांग्रेस का इतिहास स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से जुड़ा हुआ है। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष प्रो.उदय प्रकाश, कुमार विनायक, सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष जयकुमार ने स्थापना दिवस पर अपना विचार रखा। साथ ही मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार मंडल, डॉ. गौरव, अवधेश प्रजापति, मकबूल आलम, सुखदेव दुबे, नगर अध्यक्ष रवि केशरी, महिला मोर्चा से प्रमिला देवी व अन्य मौजूद थे।

गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

: युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान लोगों के बीच मिठाई बांटी गई और गांधी चबूतरा पर सुगंधित पौधा लगाया गया। मौके पर सैफ अहमद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस पार्टी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मौके पर नगर अध्यक्ष सादिक अंसारी उर्फ श्याम, उपाध्यक्ष राहुल सिंह, अनुभव गोस्वामी, सौरभ सिंह, रंजीत दास, राजकुमार हेंब्रम, राहुल मोदी, आर्यन, मुशर्रफ,रॉकी, शहबाज, जावेद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कांग्रेस का कार्यकर्ता होने का गर्व

: मधुपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष त्रिपुरारी सिंह के नेतृत्व में गोयठाडीह गांव में समारोह आयोजित किया गया। मौके पर कांग्रेस नेत्री शबाना खातून ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोगों को गर्व है कि सभी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हैं। जिन्होंने इस देश की आजादी में अग्रणी भूमिका निभाई। 135 वर्ष पुराने संघर्ष, त्याग, बलिदान के गौरवशाली इतिहास को संजोए रखा है। हर शहर, हर गांव, हर घर में कांग्रेस है जिसे खत्म नहीं किया जा सकता।

यह वो सोच है, जो इस देश को साथ में जोड़कर रखती है। मौके पर रौशन आरा, रोहित राय, महादेव दास, बहाल चौधरी, शक्ति प्रसाद चौधरी, भोला वर्मा, राजा, इमरान अशरफी, कौशल्या देवी, भगवतिया देवी, शांति देवी, मनवा देवी, झिलवा देवी, कालो देवी, ललिता देवी, सुगनी देवी, गीता देवी, उमा देवी, रीना देवी, पिकी देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.