पारा शिक्षकों की मांगों पर शीघ्र विचार करे सरकार
देवघर: हड़ताली पारा शिक्षकों की मौत सहित विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस के
देवघर: हड़ताली पारा शिक्षकों की मौत सहित विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुन्नम संजय के नेतृत्व में शहर के टावर चौक स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना दिया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री केएन झा ने कहा कि ऐसी संवेदनहीन व जनविरोधी सरकार कभी नहीं देखी गई। कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था दिन ब दिन बिगड़ती जा रही है। दिन दहाड़े हत्या व लूट की घटना आम बात हो गई है। सुखाड़ के बावजूद किसानों को कोई राहत नहीं मिल रही है। ऐसी सरकार का जाना तय है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में पारा शिक्षक अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं लेकिन सरकार इनकी नहीं सुन रही है। संकट की इस घड़ी में कांग्रेस पूरी तरह पारा शिक्षकों के साथ खड़ी है। मौके पर एक शिष्टमंडल उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम एक एक ज्ञापन सौंपा। धरना में उपेन्द्र राय, सुधीर देव, मनोरमा देवी, केएन चौबे, फैयाज कैसर संजय ¨सह, उत्तम देव, नागो दास, महेंद्र यादव, नदिया सुल्तान, किशोर शाही, शुकदेव दुबे, लखनलाल केशरी आदि उपस्थित थे।