सिगल यूज प्लास्टिक को करना होगा ना
जागरण संवाददाता देवघर स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष में देश में स्वच्छता को सुनिश्चित करना एक जिम्
जागरण संवाददाता, देवघर: स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष में देश में स्वच्छता को सुनिश्चित करना एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में सभी की जिम्मेदारी है।
नेहरू युवा केंद्र संगठन, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में स्वच्छ भारत कार्यक्रम का शुभारंभ टावर चौक से सोमवार को किया गया। जनभागीदारी से जन आंदोलन की व्यापक भावना के साथ स्वच्छ भारत कार्यक्रम का उदघाटन अवर सचिव सुधांशु कुमार पांडे युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय, क्षेत्रीय निदेशक रीता भगत, राज्य निदेशक विजय कुमार नेहरू युवा केन्द्र, रेड क्रास सोसाइटी के अध्यक्ष जितेश राजपाल, अध्यक्ष संथाल परगना चैंबर आफ कामर्स आलोक कुमार मल्लिक, रवि कुमार, देवघर चैंबर आफ कामर्स, एनएसएस नोडल पदाधिकारी भारती प्रसाद, पूर्व डीआइसी कुमार विनायक द्वारा किया गया। सुधांशु कुमार पांडेय ने कहा कि
कार्यक्रम का उद्देश्य आम जन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना, लोगों को संगठित करना और स्वच्छ भारत पहल में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है ताकि महात्मा गांधी के सपनों को साकार किया जा सके।
स्वच्छ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पूरे देश में मुख्य रूप से सिगल यूज प्लास्टिक कचरे को साफ करने के लिए कई कार्यक्रम होंगे। देश के सभी 744 जिलों में एनवाइकेएस से संबद्ध युवा मंडलों और एनएसएस के माध्यम से सभी 6 लाख गांवों में कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस अभियान में समाज के सभी वर्गों, पंचायती राज संस्थाओं और गैर-सरकारी संगठनों सहित सरकारी संगठनों को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और कचरा मुक्त रखने के लिए नागरिकों में जागरूकता और गर्व की भावना पैदा करने के लिए शामिल करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छ भारत: सुरक्षित भारत के मंत्र का प्रचार-प्रसार करना है। कहा कि सभी युवा इस कार्यक्रम में सहयोग करें और जिला प्रशासन के कई विभाग भी इस कार्यक्रम में योगदान देंगे। अवर सचिव ने युवाओं से आह्वान किया कि पहले स्वयं की सफाई करें तभी आप समाज की कर पाएंगे। नेहरू युवा केंद्र एवं एनएसएस के स्वयंसेवकों को अपने अपने क्षेत्र में सभी लोगों की भागीदारी से प्लास्टिक एकत्रित करने का काम तन मन से करे। पूरे भारतवर्ष में 75 लाख केजी प्लास्टिक कचरा जमा किया जाएगा। और झारखंड राज्य में 2.8 लाख केजी 31 अक्टूबर तक किया जाना है।