फेडरेशन का एक दिनी भूख हड़ताल दो को
जागरण संवाददाता देवघर झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन देवघर के अध्यक्ष संजय मंड
जागरण संवाददाता, देवघर : झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन देवघर के अध्यक्ष संजय मंडल ने निगम डिपो में बैठक कर दो अक्टूबर को निगम डिपो में भूख हड़ताल के साथ आंदोलन का शंखनाद करने की घोषणा की। उन्होंने राज्य सरकार पर वायदा से मुकरने का आरोप लगाते हुए आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए सभी को तैयार रहने को कहा। आंदोलन का शुभारंभ गांधी जयंती को निगम डिपो में भूख हड़ताल से की जाएगी। इस संबंध में संजय मंडल ने कहा कि आंदोलन तीन चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण में दो अक्टूबर को एक दिवसीय हड़ताल किया जाएगा। दूसरे चरण में अक्टूबर एवं नवंबर माह में 12 से 16 तारीख तक पांच - पांच दिनों का काम बंद करेंगे। इसके बाद भी मांगों को नहीं मानने पर अंतिम चरण में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। श्री मंडल ने कहा कि सरकार ने दैनिक कर्मियों का नियमितीकरण की शर्त मान ली है, लेकिन अंतिम व्यक्ति तक स्थाई करने तक आंदोलन जारी रहेगा।