पालोजोरी के 63 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी पोषण वाटिका
संवाद सूत्र पालोजोरी देवघर प्रखंड क्षेत्र के दुबिया आंगनबाड़ी केंद्र में शनिवार को राष्ट्र
संवाद सूत्र, पालोजोरी, देवघर : प्रखंड क्षेत्र के दुबिया आंगनबाड़ी केंद्र में शनिवार को राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी ऋतु ने कहा कि पालोजोरी प्रखंड के 63 आंगनबाड़ी केंद्रों में तेजस्विनी प्रोजेक्ट के तहत पोषण वाटिका को विकसित किया जाएगा। पोषण वाटिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सीडीपीओ ने गोदभराई और अन्नप्राशन की रस्म अदायगी कर पोषण के विभिन्न आयामों को प्रस्तुत किया गया।
सीडीपीओ कुमारी ऋतु ने फाड़ाआम आंगनबाड़ी केंद्र में किशोरियों को हाथ धुलाई का महत्व बताते हुए हाथ धुलाई का अभ्यास कराया गया। उन्हें आयरन की गोली भी खिलाई गई। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र में कई फलदार पौधे लगाए। सीडीपीओ ने कहा कि सभी को पर्यावरण की रक्षा को लिए हर वर्ष कम से कम पांच-पांच पौधारोपण करना चाहिए। इसको लेकर सभी ने संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में पर्यवेक्षिका अंजनी कुमारी, रेखा कुमारी, तेजस्विनी प्रोजेक्ट के प्रखंड समंवयक दयानंद पांडेय, संकुल समंवयक गुड़िया कुमारी आदि मौजूद थे।