मंत्री की पहल पर लगा ट्रांसफॉर्मर, राहत
संवाद सूत्र सोनारायठाढ़ी सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख की पहल पर स्थानीय बाजारवासियों को
संवाद सूत्र, सोनारायठाढ़ी : सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख की पहल पर स्थानीय बाजारवासियों को 200 केवीए का ट्रांसफॉर्मर शुक्रवार को उपलब्ध कराया गया।
ट्रांसफॉर्मर जलने से 15 दिनों से थाना परिसर समेत स्थानीय बाजार में अंधेरा पसरा था। इसकी सूचना बाजार वासियों ने कृषि मंत्री के सहयोगी राजीव कुमार को दिया था। उन्होंने इसकी जानकारी कृषि मंत्री बादल पत्रलेख को दूरभाष पर दी। उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाजार वासियों को 200 केवीए का ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया। उद्घाटन कृषि मंत्री के सहयोगी राजीव कुमार, थाना प्रभारी केके श्रीवास्तव व भूतपूर्व सैनिक राजेंद्र सिंह ने सामूहिक रूप से किया। इस मौके पर अशोक यादव, डॉ. श्याम मंडल, संजीत वर्णवाल, रामशंकर साह, प्रदीप साह, अजमूल शेख, नरेश यादव, कृष्णा मंडल, अर्जुन पोद्दार उपस्थित थे।