तीन साल से भटक रही दिव्यांग को मिला पेंशन स्वीकृति पत्र
संवाद सूत्र देवीपुर देपीपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार ने मौके पर ही दिव्यांग क
संवाद सूत्र, देवीपुर : देपीपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार ने मौके पर ही दिव्यांग को पेंशन की स्वीकृत दे दी। उन्होंने बारावां गांव की मीना देवी और उनकी दिव्यांग दस वर्षीय पुत्री किरण कुमारी का पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र सौंपा। मंगलवार को वह बंद दीदी कैफे का निरीक्षण करने के इरादे से कार्यालय से बाहर निकले। इसी दौरान कार्यालय परिसर में मौजूद उनकी नजर महिला और उसके साथ दिव्यांग बच्ची पर पड़ी। बीडीओ ने दोनों से कार्यालय आने का कारण पूछा। उन्होंने बताया गया कि 2017 से ही बच्ची के साथ दिव्यांग पेंशन के लिए लगातार बाल विकास परियोजना कार्यालय का चक्कर काट रही है। यह सुनकर बीडीओ हैरान हो गए और उन्होंने तुरंत सारी प्रक्रिया पूरी करते हुए पेंशन की स्वीकृत प्रदान कर दी। स्वीकृति पत्र उन्होंने उसी वक्त दिव्यांग बच्ची और उसकी मां के हाथों में सौंप दिया।