अनाज के लिए चढ़ना पड़ता पहाड़
पिडरा के ग्रामीणों ने जन वितरण दुकान बदलने के लिए बुधवार को विधायक रणधीर सिंह को आवेद सौंपा था। इस पर सारठ विधायक रणधीर सिंह ने त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से कार्रवाई की बात कही थी। इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि जन वितरण प्रणाली दुकान वर्तमान में कुमगढ़ा गांव में है जो कयूम अंसारी संचालित करता है। यह दुकान पिडरा से चार किलोमीटर दूर है एवं बीच में पहाड़ व जोरिया नदी पड़ता है। वहां से राशन लेने में कठिनाई होती है।
संवाद सूत्र, पालोजोरी, देवघर : पिडरा के ग्रामीणों ने जन वितरण दुकान बदलने के लिए बुधवार को विधायक रणधीर सिंह को आवेदन सौंपा था। इस पर सारठ विधायक रणधीर सिंह ने त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से कार्रवाई की बात कही थी।
ग्रामीणों का कहना है कि जन वितरण प्रणाली दुकान वर्तमान में कुमगढ़ा गांव में है, जो कयूम अंसारी संचालित करता है। यह दुकान पिडरा से चार किलोमीटर दूर है एवं बीच में पहाड़ व जोरिया नदी पड़ती है। वहां से राशन लेने में कठिनाई होती है। संचालक कयूम अंसारी राशन धारकों से दुर्व्यवहार भी करता है। इतना ही नहीं, वह जाति सूचक गाली भी देता है। कई बार लाभुकों से मारपीट भी कर चुका है। ग्रामीणों ने कयूम अंसारी पर प्रत्येक राशन कार्ड धारकों को प्रत्येक किलो अनाज पर 200 ग्राम कम देने की भी शिकायत की है। ग्रामीणों ने पिडरा से एक किलोमीटर दूर नवाडीह स्थित धनेश्वर मुर्मू के जन वितरण प्रणाली के दुकान में कार्ड स्थानांतरित कराने की गुहार लगाई है। जन वितरण प्रणाली के दुकानदार कयूम अंसारी ने कहा कि उस पर लगाया गया आरोप गलत व झूठा है। उसने कभी किसी के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार नहीं किया है। एमओ सुधीर कुमार का कहना है कि गांव वालों को ऑनलाइन डीलर का नाम बदलकर कर घर के मुखिया का एक आधार कार्ड जमा करना होगा। कहा कि प्रखंड क्षेत्र में 28 हजार कार्ड है, जिसमें नौ हजार सदस्यों का आधार से लिक नहीं है।