Move to Jagran APP

प्राण प्रतिष्ठा के साथ नंदन पहाड़ मंदिर में हुई चित्रगुप्त पूजा

जागरण संवाददाता देवघर नंदन पहाड़ स्थित सार्वजनिक चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की संगमर

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Nov 2021 07:59 PM (IST)Updated: Sat, 06 Nov 2021 07:59 PM (IST)
प्राण प्रतिष्ठा के साथ नंदन पहाड़ मंदिर में हुई चित्रगुप्त पूजा
प्राण प्रतिष्ठा के साथ नंदन पहाड़ मंदिर में हुई चित्रगुप्त पूजा

जागरण संवाददाता, देवघर: नंदन पहाड़ स्थित सार्वजनिक चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की संगमरमर की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। समिति के अध्यक्ष डा. गोपालजी शरण, उनकी धर्मपत्नी डा. भारती शरण मुख्य यजमान थे। मुख्य पुजारी मृत्युंजय झा की टीम ने पूजन कराया। रविवार सुबह कलश का विसर्जन होगा। इसके बाद शिल्पग्राम स्थित आडिटोरियम में स्थापना समारोह सह बिरादरी मिलन समारोह होगा। इस मौके पर एक स्मारिका का लोकार्पण भी होगा। दिनभर चित्रांशों का निरंतर आना लगा रहा। शाम साढे छह बजे हवन हुआ। आरती में सैकड़ो चित्रांश परिवार के सदस्यों ने भाग लिया।

loksabha election banner

कार्यक्रम में नगर प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल, अवकाश प्राप्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार, सत्येंद्र पराशर, डा. रंजन कुमार सिन्हा, रमेश कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार, सचिव विनय सिन्हा, निर्मल प्रकाश दीपक, राघवेंद्र सिन्हा, रमण कुमार, हरीश शेखर, विश्वजीत कुमार, राजेश कुमार सिन्हा, विल्सन सिन्हा समेत समिति के कई सदस्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.