Move to Jagran APP

पंडित दीनदयाल के रास्ते पर चलने का संकल्प

भारतीय जनता पार्टी देवघर नगर अध्यक्ष सोनाधारी झा की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी देवघर नगर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Sep 2019 06:14 PM (IST)Updated: Wed, 25 Sep 2019 06:14 PM (IST)
पंडित दीनदयाल के रास्ते पर चलने का संकल्प
पंडित दीनदयाल के रास्ते पर चलने का संकल्प

देवघर : भारतीय जनता पार्टी देवघर नगर अध्यक्ष सोनाधारी झा की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी देवघर नगर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस मौके पर भाजपा की ओर से स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने टावर चौक पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके योगदानों को याद किया। नगर अध्यक्ष सोनाधारी झा ने कहा कि पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही अखंड व सशक्त राष्ट्र के सपने को साकार किया जा सकता है। कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े हर व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाने के उनके सपने को साकार किया जा सकता है। एकात्म मानववाद का दर्शन ही भाजपा का विचारधारा है। भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता ने कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेकर राष्ट्र व समाज को सशक्त बनाएं। भाजपा कार्यकर्ता उनके आर्दशों को जन-जन तक पहुंचाएं। देवघर विधानसभा संयोजक संजीव जजवाड़े ने कहा कि आधुनिक भारत में जिन राजनीतिक विचारकों ने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से भारत को गौरव प्रदान किया है उसमें पंडित दीनदयाल का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित है। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजया सिंह ने पंडित दीनदयाल के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का उद्देश्य स्वतंत्रता की पुनर्रचना के प्रयासों के लिए विशुद्ध भारतीय तत्व दृष्टि प्रदान करना था। भारतीय जनता पार्टी की सरकार उनके बताए रास्ते पर निरंतर चल रही है। मौके पर नगर उपाध्यक्ष अमृत मिश्रा, बबलू सिंह, नगर महामंत्री विनय चंद्रवंशी, सुनीत आनंद,अतुल सिंह, सचिन सुलतानियां, नीरज प्रकाश, बम बम दुबे, प्रमोद साह, रूबी मिश्रा, मल्लिका झा, अविनाश भार्गव, गोपी रमन सिंह, मुकेश ठाकुर, दीपन यादव,सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। इधर नरसिंह टॉकीज के पास भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रमंडलीय कार्यालय में भारत के राष्ट्रवादी अंतोदय एवं एक आत्मा मानववाद के प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। समारोह में उपस्थित चंद्रशेखर खवाड़े सागर झा मनोज भार्गव सूरज चंद्र मुकेश वर्मा कई पार्टी नेता ने इस मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर विचारों को रखा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.