Move to Jagran APP

मानवाधिकार संघ करेगा कांवरियों की सेवा

पंडित बीएन झा पथ में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ की तरफ से निश्शुल्क कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन शुक्रवार को पूर्व मंत्री केएन झा व संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Jul 2019 05:35 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jul 2019 05:35 PM (IST)
मानवाधिकार संघ करेगा कांवरियों की सेवा
मानवाधिकार संघ करेगा कांवरियों की सेवा

देवघर : पंडित बीएन झा पथ में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ की तरफ से निश्शुल्क कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन शुक्रवार को पूर्व मंत्री केएन झा व संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। पूर्व मंत्री झा ने संघ द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की। उन्होंने शिविर में उपस्थित लोगों से कहा कि वे अत्यंत ही पुण्य का काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा ही शिव सेवा है। इसलिए मनुष्य को सच्चे मन से कांवरियों की सेवा करनी चाहिए। अध्यक्ष ब्रज बल्लव झा ने कहा कि मानवाधिकार संघ कोई राजनीतिक दल नहीं है। इसमें सभी को एक साथ कंधे से कंधे मिलाकर सेवा एवं कार्य करना चाहिए। बताते चलें कि एक माह तक संचालित इस सेवा शिविर में कांवरियों के लिए पेयजल, नींबू पानी, नींबू चाय, शर्बत आदि की व्यवस्था रहेगी। मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष इंकबाल, प्रमंडल अध्यक्ष डॉ. विक्रम, डॉ. एपी सिंह, प्रदेश युवा अध्यक्ष सुब्रत मिश्रा, प्रमंडल महिला अध्यक्ष मीणा झा, जिला महिला अध्यक्ष यशोदा देवी, अक्षय कुमार झा, नीलम झा, पवन झा, सविता देवी, पुतुल देवी, धीरज सिंह, कुसुम देवी, गोपाल सिंह, राजन श्रीवास्तव, सविता मिश्रा, सावित्री झा, शारदा देवी समेत बड़ी संख्या में सदस्यगण मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.