Move to Jagran APP

संताल की 18 सीटों पर जीत दर्ज करेगी भाजपा: पलिवार

मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मेहनत से ही हमारा 65 प्लस लक्ष्य का संकल्प पूरा होगा। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा क्षेत्र में किए गए विकास कार्य के बदौलत संताल परगना की 18 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Sep 2019 08:59 PM (IST)Updated: Tue, 17 Sep 2019 06:43 AM (IST)
संताल की 18 सीटों पर जीत दर्ज करेगी भाजपा: पलिवार
संताल की 18 सीटों पर जीत दर्ज करेगी भाजपा: पलिवार

संवाद सहयोगी, करौं (देवघर) : प्रखंड के पथरौल स्थित संस्कार भवन में सोमवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के श्रम मंत्री सह मधुपुर विधायक राज पलिवार उपस्थित थे। मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मेहनत से ही हमारा 65 प्लस लक्ष्य का संकल्प पूरा होगा। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा क्षेत्र में किए गए विकास कार्य के बदौलत संताल परगना की 18 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी में काम करने वाला कार्यकर्ता खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं। चुनाव में पार्टी की वास्तविक जीत कार्यकर्ताओं से होती है। कारण कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होती है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार विकास एवं जनकल्याण के लेकर कई योजनाएं चला रही है। जिसका लाभ गरीबों को मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन योजनाओं को आमजनों तक पहुंचाने निर्देश दिया। 18 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष के जामताड़ा कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के भाग लेने का निर्देश दिया। साथ ही 24 सितंबर को मुख्यमंत्री रघुवर दास के जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान रंगा सिरसा, पथरौल व मंधुपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत करने को कहा। बैठक को प्रखंड अध्यक्ष सुभाष पांडेय एवं बीस सूत्री अध्यक्ष ललन सिंह ने संबोधित किया। जबकि मंच संचालन राम भोक्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन कृष्णा पोद्दार ने किया। मौके मिटू शेख, दिलीप पाठक, रूपेश गुप्ता, मदन चक्रवर्ती, राहुल चैधरी, विमान सिंह, अनुज सिंह, सुशील चैधरी, संजय भोक्ता, मुन्ना भोक्ता समेत अन्य उपस्थित थे। दर्जन युवाओं व महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन

loksabha election banner

बैठक के दौरान विभिन्न पार्टियों को छोड़कर दो दर्जन से अधिक युवाओं ने भाजपा का दामन थामा। जिन्हें मंत्री ने अंग वस्त्र व माला पहनाकर स्वागत किया। भाजपा में शामिल होने वालों में नवीन दास, जगन्नाथ रवानी,निखिल राय, आकाश राय, सुनील रवानी, मुकेश तूरी, रितेश रवानी, चंदन रवानी, मुकेश रवानी, रोहन रवानी, ललन भोक्ता, सुजीत भोक्ता, अजय तूरी, राजेश भोक्ता, योगेन्द्र पासी, संतोष चंद्र, रामगोपाल मंडल, जावेद अख्तर, रजाउल शेख, राजा आलम, कमाल हुसैन, ऐनुस शेख, ललन दास शामिल है। वहीं पुतुल हलदार, लाली देवी, कमला देवी, अनिता देवी, मीरा देवी, प्रतिमा देवी, पागो देव्या आदि भी पार्टी में शामिल हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.