Move to Jagran APP

भारी मतों से हारेगी भाजपा : रामेश्वर

संवाद सहयोगी मधुपुर(देवघर) मधुपुर उपचुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी हफीजुल हसन की ज

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Apr 2021 11:05 PM (IST)Updated: Thu, 08 Apr 2021 11:05 PM (IST)
भारी मतों से हारेगी भाजपा : रामेश्वर
भारी मतों से हारेगी भाजपा : रामेश्वर

संवाद सहयोगी, मधुपुर(देवघर):

loksabha election banner

मधुपुर उपचुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी हफीजुल हसन की जीत सुनिश्चित है। हमें सिर्फ जीत का अंतर बढ़ाना है। उक्त बातें गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह सूबे के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने राजबाड़ी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा की मधुपुर उपचुनाव में जनता के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है कि भाजपा की जीत से झारखंड सरकार चली जाएगी। ऐसा झूठी बातें फैलाने वाले भाजपा सांसद और नेता गफलत में नहीं रहे। बड़ बोले नेताओं को जनता समझ चुकी है। झारखंड की हेमंत सरकार प‌रू्ण बहुमत की स्थायी सरकार है। मधुपुर उपचुनाव में भाजपा भारी मतों से हारेगी। मधुपुर की जनता महागठबंधन प्रत्याशी हफीजुल हसन की जीत का मन बना चुकी है। भाजपा मधुपुर के माहौल को दूषित करने की कोशिश में जुटी है। उन्होंने कहा कि बेरमो और दुमका विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को मिली करारी हार के बाद भी सबक सीखने को तैयार नहीं है। पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि मधुपुर उपचुनाव में महा गठबंधन प्रत्याशी हफीजुल हसन रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेगें। भाजपा बिकाऊ पार्टी है। जनता इसे पहचान चुकी है। मौके पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह महागठबंधन समन्वय समिति के सदस्य राजेश ठाकुर, जोनल कॉर्डिनेटर सुल्तान अहमद, देवघर जिलाध्यक्ष संजय मुन्नम सहित मधुपुर कांग्रेस कमिटी के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्तागण उपस्थित थे। इसके पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मधुपुर चुनाव पर विशेष चर्चा की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.