Move to Jagran APP

देवघर में शुरू भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, पार्टी का दावा- 2024 में झारखंड में होगी उनकी सरकार

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की शुरुआत आज हुई। इसमें राजनीतिक प्रस्‍ताव की पेशकश की जाएगी। दरअसल भाजपा 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव को फतह करने की रणनीति बन रही है। बैठक में हेमंत सरकार को कई मुद्दों को घेर सकती है भाजपा।

By Jagran NewsEdited By: Arijita SenPublished: Mon, 23 Jan 2023 04:42 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jan 2023 04:42 PM (IST)
देवघर में शुरू भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, पार्टी का दावा- 2024 में झारखंड में होगी उनकी सरकार
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का मुख्य सत्र शुरू

जागरण संवाददाता, देवघर। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का मुख्य सत्र शुरू हो गया है। इसमें राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया जाएगा। दुमका लोकसभा सदस्य सुनील सोरेन प्रस्ताव रखेंगे। अब तक प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष की बैठक हो चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आज राज्य सरकार के खिलाफ उलगुलान कर दिया गया है। 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव को फतह करने की रणनीति बन रही है। 2024 में राज्य में भाजपा की सरकार होगी।

loksabha election banner

हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने की भाजपा की तैयारियां जोरो पर

गौरतलब है कि सत्र का उद्घाटन विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा ने दीप प्रज्वलित कर किया। यह बैठक संताल परगना के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है। ऐसा प्रदेश के वरीय नेताओं का मानना है।

संगठन को धारदार बनाने के लिए वरीय नेता मार्गदर्शन देंगे। वहीं, राजनीतिक प्रस्ताव पारित कर उस पर चलने का संकल्प लिया जाएगा। माना जा रहा है कि सड़क से सदन तक जो आंदोलन राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने का किया गया है, उसको और धारदार बनाने का चिंतन-मनन होगा।

बैठक में 400 के करीब सदस्‍य होंगे शामिल

मेहर गार्डेन में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हो रही है। पूरे प्रदेश से लगभग 400 सदस्य भाग ले रहे हैं। इसमें गहन चिंतन-मनन होगा और यह बैठक रात नौ बजे तक चलेगी। मंगलवार को राजनीतिक प्रस्ताव पारित करने से पहले वरीय नेताओं का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को मिलेगा। प्रदेश कार्य समिति की बैठक में गोड्डा सांसद डा निशिकांत दुबे, सांसद सुनील सिंह, पीएन सिंह, बीडी राम भाग ले रहे हैं।

कई मुद्दों पर सरकार को घेर सकती है भाजपा

माना जा रहा है कि राज्य सरकार की नियोजन नीति पर चर्चा हो सकती है। संताल परगना की बदल रही डेमोग्राफी पर सरकार को घेरने और इस पर पार्टी के अगले रूख पर विचार हो सकता है। गौ तस्करी, संताल परगना के अवैध खनन पर पार्टी अपने विरोध को और धार दे सकती है।

यह भी पढ़ें- Khatiyani Johar Yatra: 2 दिवसीय चाईबासा दौरे पर सीएम हेमंत सोरेन,रैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटे झामुमो विधायक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.