Move to Jagran APP

देवघर निगम चुनाव पर भाजपा का मंथन

संवाद सूत्र देवघर रविवार को भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई की बैठक नवनियुक्त अध्यक्ष चंद्रश

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Dec 2020 07:50 PM (IST)Updated: Sun, 06 Dec 2020 07:50 PM (IST)
देवघर निगम चुनाव पर भाजपा का मंथन
देवघर निगम चुनाव पर भाजपा का मंथन

संवाद सूत्र, देवघर : रविवार को भारतीय जनता पार्टी, नगर इकाई की बैठक नवनियुक्त अध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े के अध्यक्षता में एक होटल में हुई।

loksabha election banner

बैठक में राष्ट्रीय मीडिया पैनल जयराम विप्लव भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष सह विधायक नारायण दास ने दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक में देवघर नगर निगम चुनाव में भाजपा किस प्रकार शत प्रतिशत सीटों पर जीत सुनिश्चित करेगी, इस पर विशेष रूप से चर्चा की गई। महापौर, उप महापौर व सभी वार्डों में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो एवं नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन सके, इसके लिए एक-एक कार्यकर्ता को अभी से ही लग जाने व हर वार्ड में बूथ मजबूती से बन सके इसके लिए काम करने के लिए कहा गया। नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में पार्टी आने वाले समय में आंदोलन भी करेगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयराम विप्लव ने हैदराबाद भाग्यनगर में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए देवघर नगर निगम के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिए कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद जयप्रकाश नारायण सिंह, विनोद दत्त द्वारी, रीता चौरसिया, प्रभात मिश्र, प्रभाकर शांडिल्य, राकेश नरौने, रूपा केसरी, धर्मेंद्र, जूनियर बाबूलाल मरांडी, पंकज सिंह भदोरिया, सचिन सुल्तानिया, संजीव जजवाड़े, अमृत मिश्रा, कुणाल सिंह, बाबू सोना श्रृंगारी, अशोक नागा, मनोज भार्गव, पिटू झा, धनंजय खवाडे, अतुल सिंह, दिव्यांशु सिंह, विनय कुमार, दिलीप कुमार, शंकराचार्य, राकेश झा, अजीत अग्रहरी, मल्लिका झा, मीना झा, समीर कम्र्हे, लक्ष्मी देवी, निशा सिंह, नंदन सिंह, रजत सिंह, नीरज प्रकाश, अमनदीप, पपलू दा, राकेश कुमार, इंद्रदेव सिंह, गौरी शंकर शर्मा, अलका सोनी, माया कशरी, प्रदीप झा, राजेंद्र सिंह, कुसुम सिंह, सोनू पांडे, राजकुमार केशरी, दीपक केसरी, गणेश कुमार मंडल, मनी केसरी, सिटू उपाध्याय, बिट्टू पांडे, अशोक पांडे, अरविद झा, कुमार विकास, समीर अंसारी, बबलू मिश्रा, संतोष कुमार शर्मा, प्रकाश झा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.