Move to Jagran APP

मिशन 2019 के लिए तैयार हो जाएं भाजपा कार्यकर्ता

चितरा (देवघर) : 2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सहरजोरी में भाजपा जिलाध्यक्ष सह कोर कमेटी सं

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Sep 2018 11:36 PM (IST)Updated: Thu, 06 Sep 2018 11:36 PM (IST)
मिशन 2019 के लिए तैयार हो जाएं भाजपा कार्यकर्ता
मिशन 2019 के लिए तैयार हो जाएं भाजपा कार्यकर्ता

चितरा (देवघर) : 2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सहरजोरी में भाजपा जिलाध्यक्ष सह कोर कमेटी संयोजक दिवाकर गुप्ता की अध्यक्षता में सारठ क्षेत्रीय मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई। इस दौरान बूथ कमेटी का सत्यापन और बूथ कमेटी की मजबूती पर बल दिया गया।

loksabha election banner

दुमका लोकसभा प्रभारी सत्येंद्र ¨सह ने मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि 2019 में लोकसभा चुनाव होना निश्चित है। हमें दुमका लोकसभा में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए तैयारी में जुट जाना है। हमारे कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि सरकार की उपलब्धियों से आम जनता को अवगत कराएं। एक एक बूथ जीत दर्ज करती है तो हमारी जीत सुनिश्चित है। हम एक एक बूथ पर जीत दर्ज कैसे करें इस पर रणनीति बनानी होगी। वहीं कृषि मंत्री रणधीर ¨सह ने कहा हमारे कार्यकर्ताओं में फौलादी ताकत है। उन्हें जगाकर कर केवल उन्हें हनुमान की तरह अपनी शक्ति का एहसास दिलाना है। वह किसी भी राजनीतिक दल से कमजोर नहीं हैं। सारे कार्यकर्ता जमीनी पकड़ रखते हैं। जनता की हर समस्या से भी अवगत कराते हैं और उनका समाधान के लिए मेरे द्वारा हर संभव प्रयास किया जाता है। भाजपा संथाल परगना सह प्रभारी रमेश हांसदा ने कहा संताल परगना से चुनावों में झामुमो को शिकस्त देनी है। इसके लिए कार्यकर्ता कमर कस कर मैदान में जुट जाएं। बता दें कि आज की बैठक में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सत्यापन हुआ। उन्हें अपने अपने दायित्व का निर्वहन बेहतर तरीके से करने का निर्देश दिया गया। मौके पर रूसी लाल राणा, देबू पोद्दार, परमानंद ठाकुर, गणेश मंडल, समेत 100 से अधिक मंडल अध्यक्ष व प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.