Move to Jagran APP

आज देवघर आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

जागरण संवाददाता देवघर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास गुरुवार को देवघर आ रहे हैं। शुक्रवा

By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Oct 2020 07:38 PM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2020 07:38 PM (IST)
आज देवघर आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास
आज देवघर आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

जागरण संवाददाता, देवघर: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास गुरुवार को देवघर आ रहे हैं। शुक्रवार को बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना करने के बाद दुमका के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। दुमका जाने से पहले बाबा बासुकीनाथ का आशीर्वाद लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद उनका यह पहला सांगठनिक दौरा है। सड़क मार्ग से गिरिडीह होते हुए शाम में देवघर आएंगे। रात्रि विश्राम देवघर में होगा। परिसदन में ही वह कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। सुबह बाबा बैद्यनाथ के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। उसके बाद बासुकीनाथ धाम के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। शुक्रवार को दुमका में ही उनका रात्रि विश्राम है। दुमका उपचुनाव के मद्देनजर उनका यह दौरा अहम माना जा रहा है। अपने कार्यकाल में रघुवर दास ने संताल परगना और खासकर दुमका पर विशेष फोकस किया था। इसका लाभ लोकसभा चुनाव में दिखा। दुमका सीट पर झामुमो का कब्जा था। 2019 के चुनाव में दिशोम गुरु को परास्त कर वहां भगवा लहराया था।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.