पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
अर्जुन मुंडा सेवा रथ के वरीय सदस्य चंद्रशेखर खवाड़े के नेतृत्व में एक पत्र लेखन अभियान चलाया गया।
संवाद सूत्र, देवघर : पश्चिम बंगाल में हो रही हिसक वारदातों के विरोध में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी अर्जुन मुंडा सेवा रथ के वरीय सदस्य चंद्रशेखर खवाड़े के नेतृत्व में एक पत्र लेखन अभियान चलाया गया। देवघर के टावर चौक आयोजित पत्र लेखन अभियान के दौरान चंद्रशेखर खवाड़े ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लगातार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,भारतीय जनता पार्टी सहित अन्य अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है। कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि वहां की बदतर हालात को देखते हुए बंगाल की सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की जरुरत है। कहा कि पत्र लेखन अभियान के उपरांत इस पत्र को राष्ट्रपति के पास प्रेषित कर उनसे पश्चिम बंगाल की अराजकता को रोकने व वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग किया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।