Move to Jagran APP

त्याग-बलिदान ने बिरसा को बनाया भगवान

संवाद सूत्र, देवघर : बिरसा मुंडा की जयंती पर जिले में अलग अलग कई कार्यक्रम हुए। कांग्रेस का

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 06:57 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 06:57 PM (IST)
त्याग-बलिदान ने बिरसा को बनाया भगवान
त्याग-बलिदान ने बिरसा को बनाया भगवान

संवाद सूत्र, देवघर : बिरसा मुंडा की जयंती पर जिले में अलग अलग कई कार्यक्रम हुए। कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जिलाध्यक्ष मुन्नम संजय की अध्यक्षता में मनाई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत थे। उन्होंने भारत को अंग्रेजी सत्ता से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। कहा कि उनके सपनों को साकार करके ही उन्हें सही मायनों में श्रद्धांजलि दी जा सकती है। मौके पर अवधेश कुमार, अजय कुमार, रवि कुमार केशरी, राजेन्द्र दास, अर्जुन राउत, सत्यनारायण राम, प्रमिला देवी, संजीव कुमार, गोपानी रानी दास, नादिया सुल्तान, निगम कुमार, सुनील हेम्ब्रम, मो. मुस्ताक आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

देवसंघ स्कूल में बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। प्राचार्य पंकज ¨सह व अन्य शिक्षकों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मौके पर प्राचार्य ने कहा कि उनके त्याग, तपस्या और बलिदान के कारण ही लोग उन्हें भगवान मानते हैं। वे समाज की कुरीतियों के खिलाफ हमेशा संघर्ष करते रहे तथा आदिवासी समाज को मुख्यधारा में लाने का काम किया। आज 18 वर्ष बीत जाने के बाद भी उनका सपना झारखंड राज्य बनने से साकार नहीं हो सका है। कहा कि उनके संघर्ष और बलिदान से हमें सीख लेने की जरूरत है। मौके पर विद्यालय के कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।

कल्याणपुर में बिरसा मुंडा की जयंती झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कमेटी सदस्य सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी निर्मला भारती की अध्यक्षता में मनाई गई। मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड को अलग हुए 18 वर्ष हो गया है लेकिन आज तक आदिवासी समाज के लोग अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। कहा कि जब से झारखंड में बीजेपी की सरकार सत्ता में आई तब से यहां विकास के नाम पर लूट मची है। भाजपा सरकार इनकी जमीन पर उद्योग खोलने के नाम पर इन्हें बरगला रही है। आज सुखाड़ की स्थिति में किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं, मगर सरकार उनके लिए कुछ नहीं कर रही है। मौके पर राजेन्द्र टुडू, मुस्कान, विजय कुमार दास, मालती देवी, पंकज कुमार, संतोष कुमार, सूरज , निवास मंडल सहित अन्य मौजूद थे।

देवीपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित डाकबंगला मैदान में भगवान बिरसा की जयन्ती भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वजीत बरनवाल की अध्यक्षता में मनायी गयी ।भगवान बिरसा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। आजादी के आंदोलन में उनके योगदान की चर्चा की गई। मौके पर महामंत्री जयप्रकाश ¨सह , बबलू कुमार राव, अमन कुमार आयॉ, परमेश्वर नाथ, मंगल , दिगम्बर ,टुना बरनवाल आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.