Move to Jagran APP

देवघर में भारत बंद का व्यापक असर, 618 की गिरफ्तारी

जागरण संवाददाता, देवघर : पेट्रोलियम पदार्थ के मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस के नेतृत्व में सोमवा

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 07:39 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 07:39 PM (IST)
देवघर में भारत बंद का व्यापक असर, 618 की गिरफ्तारी
देवघर में भारत बंद का व्यापक असर, 618 की गिरफ्तारी

जागरण संवाददाता, देवघर : पेट्रोलियम पदार्थ के मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस के नेतृत्व में सोमवार को विपक्षी दलों का आहूत भारत बंद का देवघर में व्यापक असर दिखा। इस दौरान जिले में 618 बंद समर्थकों को गिरफ्तार किया गया। बंद के समर्थन में सुबह से ही कांग्रेस, झामुमो, राजद, झाविमो, सीपीआई, माले के नेता सड़क पर उतर आए। कई जगह सड़क जाम किया गया। बाजार में दुकानें बंद रहीं। सड़क पर लोगों की आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना में कम दिखी। बंद को देखते हुए निजी स्कूल व शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया था। वहीं लंबी दूरी की बसें भी नहीं चली। इस कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। बैद्यनाथधाम स्टेशन पर सवारी गाड़ी को कुछ देर के लिए रोका गया। हालांकि बंद का यहां रेल परिचालन पर ज्यादा असर नहीं दिखा। बंद को देखते हुए सभी थाना क्षेत्र में पुलिस व सुरक्षा बलों का व्यापक इंतजाम किया गया था। पुलिस पूरी तरह से चौकस नजर आ रही थी। हालांकि इस दौरान कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। इस दौरान नगर थाना में 129, मधुपुर में 118, मारगोमुंडा में 15, मोहनपुर में 25, चितरा में 20, देवीपुर में 40, जसीडीह में 74, सारठ में 19, पालोजोरी में 48, सोनारायठाढी में 50 व सारवां में 80 बंद समर्थकों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि दोपहर बाद से इन दुकानों फिर से खोलने का सिलसिला शुरू हो गया। इसके साथ ही सड़क पर भी आम दिनों की तुलना में हलचल कम नजर आई। बंद समर्थक सुबह से ही सड़क पर उतर आए थे। कुछ चौक पर विरोध जताने के लिए टायर जला दिया गया। वहीं काफी देर तक टावर चौक कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुन्नम संजय, पूर्व मंत्री कृष्णानंद झा, पूर्व मंत्री सह राजद नेता सुरेश पासवान, जेएमएम के नगर अध्यक्ष सुरेश साह, जेवीएम के महानगर अध्यक्ष विनोद वर्मा, जिला अध्यक्ष नागेश्वर ¨सह ने सड़क जाम कर दिया। येलोग बीच सड़क पर बैठ गए और केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं बाजार में घूमकर दुकानों को बंद कराया। जेएमएम नेता निर्मला भारती व उनके कुछ समर्थकों ने बैद्यनाथधाम स्टेशन पर कुछ देर के लिए ट्रेन को रोका। बाद में सभी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

loksabha election banner

129 नेताओं की हुई गिरफ्तार

बंद के दौरान नगर थाना क्षेत्र में 129 नेताओं को गिरफ्तार किया गया। इनमें कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुन्नम संजय, मनोरमा ¨सह, प्रमिला देवी, रवि केशरी, शैलेश मालविया, बेनी चौबे, राजद के पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, रामदेव यादव, अजय यादव, रंजन महथा, जेएमएम के नगर अध्यक्ष सुरेश साह, पूर्व विधायक पप्पू यादव, संजय चटर्जी, जेवीएम के महानगर अध्यक्ष विनोद वर्मा, जिलाध्यक्ष नागेश्वर ¨सह, संतोष पासवान, दिनेश मंडल, मणिकांत यादव, सीपीआई के जिला सचिव अर्जुन यादव, मंगरू भोक्ता, नारायण भोक्ता, श्रीकांत यादव, सुखन पुजहर शामिल थे।

सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम

बंद के दौरान शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव, डीएसपी मुख्यालय राजकिशोर, नगर थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम सुबह से ही चौकस नजर आई। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस तैयार थी। सशस्त्र पुलिस व लाठी पार्टी भी जगह-जगह तैनात नजर आए। वज्र वाहन को भी तैनात कर दिया गया था। मोटरसाइकिल दस्ता भी पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। बंद समर्थकों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.