बार काउंसिल चुनाव में 653 अधिवक्ताओं ने किया मतदान
संवाद सूत्र देवघर जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव शनिवार को गहमागहमी के बीच संपन्न हो गया । इस चुनाव में कुल 752 मतदाता थे जिसमें 653 मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
संवाद सूत्र, देवघर : जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव शनिवार को गहमागहमी के बीच संपन्न हो गया । इस चुनाव में कुल 752 मतदाता थे जिसमें 653 मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके लिए आठ मतदान केंद्र एवं पांच टेबल लगाए गए थे। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य सह पर्यवेक्षक गोपेश्वर प्रसाद झा ने बताया कि चुनाव में कुल 752 मतदाता थे जिसमें 653 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
बता दें कि शनिवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त महासचिव प्रशासन, संयुक्त सचिव पुस्तकालय, कोषाध्यक्ष, सहायक कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव हुआ। कुल 16 पदों के लिए 41 उम्मीदवार चुनावी अखाड़े में थे। अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार बालेश्वर प्रसाद सिंह, प्रदीप कुमार सिन्हा, किन्नरेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष के पद पर फाल्गुनी मरीक कुशवाहा, चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, महासचिव के पद पर दिलीप कुमार सिंह, कृष्णधन उर्फ लालबाबू खवाडे़, सुमन कुमार चुनाव लड़ रहे हैं।
कोषाध्यक्ष पद पर बसंत कुमार सिंह, अजय गुप्ता, विनोद कुमार मिश्रा, हलधर प्रसाद सिंह, विजय कौशिक ,विपुल कुमार मिश्रा अरविद कुमार, संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर संजीव कुमार, मुकेश कुमार पाठक, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के पद पर अतीकुर्र रहमान और नीलांजन गांगुली, सहायक कोषाध्यक्ष पद के लिए कुमार विवेकानंद, संजीव कुमार, संजीव प्रकाश,अजय कुमार दुबे, संजय कुमार मिश्रा, राजीव रंजन झा चुनाव मैदान में हैं। कार्यकारिणी में कुल 9 पदों पर 16 उम्मीदवार खड़े थे। चुनावी प्रक्रिया पर चुनाव समिति सदस्य केसी तिवारी, अशोक राय व ए रहमान की निगरानी में संपन्न हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक गोपेश्वर झा ने बताया कि शनिवार देर रात तक अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष पद की गिनती पूरी कर ली जाएगी, जबकि बाकि पद के लिए गिनती सोमवार को होगी।