विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवघर में बंधन बैंक एजेंट की आंखों में डाली मिर्ची, 20 हजार से अधिक लूट के फरार हुए आरोपी

Published: Mon, 18 May 2026 04:42 PM (IST)

देवघर के भैयाडीह जंगल में बंधन बैंक के एक रिकवरी एजेंट से दो बाइक सवार अपराधियों ने मिर्ची पाउडर डालकर 20,680 रुपये और अन्य सामान लूट लिए।

जानकारी देते बंधन बैंक के रिकवरी एजेंट किशन कुमार रवानी। (जागरण)

जानकारी देते बंधन बैंक के रिकवरी एजेंट किशन कुमार रवानी। (जागरण)

HighLights

  1. बंधन बैंक एजेंट से 20,680 रुपये और सामान लूटा गया।

  2. दो बाइक सवार अपराधियों ने आंखों में मिर्ची डाली।

  3. देवघर के भैयाडीह जंगल में हुई लूट की वारदात।

संवाद सूत्र, सारवां (देवघर)। सारवां थाना क्षेत्र के नारंगी पंचायत अंतर्गत भैयाडीह जंगल में बंधन बैंक के रिकवरी एजेंट से अज्ञात मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों के द्वारा पीड़ित के आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर बैग छीन लिया।

बैग में 20680 नगदी और विभिन्न कागजात थे, जिसे लेकर दोनों अपराधी फरार हो गए। इस संबंध में रिकवरी एजेंट सारठ थाना क्षेत्र के मंझीलाडीह गांव निवासी किशन कुमार रवानी ने सारवां थाने में आवेदन दिया।

उन्होंने कहा कि सोमवार को समय करीब 10:00 के करीब पहाड़ी दी गांव से रन के राशि का कलेक्शन कर वापस अपने शाखा बंधन बैंक की ओर आ रहे थे।

इसी बीच भैयाडीह और नारंगी गांव के बीच स्थित वन विभाग के जंगल में अज्ञात मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों के द्वारा उनके मुंह के ऊपर मिर्ची पाउडर छिड़क दिया और उसके पास से बैग छीन लिया।

अपराधियों ने डिक्की की भी तलाशी ली और बैग में रखे 20680 रुपये, सैमसंग कंपनी का एक टैब अन्य कागजात लेकर फरार हो गए।

थाना प्रभारी संदीप कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दिया है। जानकारी होगी इसके पूर्व भी थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में घटना घट चुकी है।

यह भी पढ़ें- देवघर के नावाडीह में बना नया ROB चालू, रेलवे फाटक 27/C स्थायी रूप से बंद